Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    22 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने यशस्वी, इस मामले में गांगुली के क्लब में मारी एंट्री

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 04:19 PM (IST)

    IND vs ENG यशस्वी टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल ने 22 साल 37 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ने का कम ...और पढ़ें

    यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक। फाइल फोटो
    यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। जायसवाल ने पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और विनोद कांबली की बराबरी कर ली है।

    यशस्वी टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल ने 22 साल 37 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ने का कमाल किया। इस लिस्ट में टॉप पर विनोद कांबली मौजूद हैं। कांबली ने 21 साल 35 दिन की उम्र में 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ 224 रन की पारी खेली थी। दूसरी बार विनोद कांबली ने 1993 में 21 साल 55 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन की पारी खेली।

    दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बाएं हाथ के बल्लेबाज

    इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का नाम दर्ज है। उन्होंने 21 साल 283 दिन की उम्र 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 220 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी तो बने ही इसके अलावा वह चौथे बाएं हाथ के बल्लेबाज बने, जिन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। इस लिस्ट में सौरव गांगुली पहले स्थान पर हैं।

    यह भी पढे़ं- Aus Vs WI: दूसरे ODI के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में किए दो बड़े बदलाव, Travis Head को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह

    टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज

    • 239 सौरव गांगुली बनाम पाकिस्तान बेंगलुरु 2007
    • 227 विनोद कांबली बनाम जिम्बाब्वे दिल्ली 1993
    • 224 विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड मुंबई 1993
    • 206 गौतम गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2006
    • 209 यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड विशाखापट्टनम 2024

    22 साल की उम्र में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोरर

    • 227 विनोद कांबली
    • 224 विनोद कांबली
    • 220 सुनील गावस्कर
    • 209 यशस्वी जायसवाल
    • 179 सचिन तेंदुलकर
    • 171 यशस्वी जायसवाल

    पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 396 रन बनाए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 209 रन बनाए। शुभमन गिल ने 34 रन और रजत पाटीदार ने 32 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 27 रन तो अश्विन ने 20 रन का योगदान दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng: तलवार की धार और बुमराह की रफ्तार का कोई सानी नहीं, स्विंग यॉर्कर से बल्लेबाज को उलझाया और स्टंप्स का डंडा बाहर