Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: रोहित शर्मा-विराट कोहली के ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह बना लॉर्ड्स का मैदान, खास कारनामा करने वाली बनी भारत की पहली जोड़ी

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 04:27 PM (IST)

    विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह लॉर्ड्स का मैदान बना है। इस जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा किया है, ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा-विराट कोहली

    रोहित शर्मा-विराट कोहली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। दोनों ने ऐसा कारनामा किया है, जो अब भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई जोड़ी नहीं कर सकी थी। दोनों ने भारत के लिए नया इतिहास लिखा है।

    लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के समय जैसे ही कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 का एलान किया और उसमें रोहित-विराट का नाम आते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया। वे दोनों एक साथ भारत के लिए 400 वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित-विराट से पहले कोई भी भारतीय जोड़ी ये कारनामा नहीं कर सकी थी।

    रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रचा इतिहास

    रोहित और विराट की जोड़ी भारत के लिए साथ में 400 मैच खेलने वाली पहली जोड़ी बन गई है। इससे पहले कोई भी जोड़ी भारत के लिए साथ में 400 मैच नहीं खेल सकी थी। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ हैं। दोनों ने साथ में 391 मैच खेले थे। अब रोहित-विराट की जोड़ी ने लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रच दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 या उससे अधिक मैच खेलने वाली जोड़ी में अब ये छठी जोड़ी बन गई है। कमाल की बात ये है कि इस लिस्ट में टॉप-4 में श्रीलंका के ही खिलाड़ी शामिल हैं।

    इंटरनेशनल मैच में एक जोड़ी के रूप में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। दोनों ने श्रीलंका के लिए साथ में 550 मैच खेले हैं। ये इकलौती जोड़ी है, जिन्होंने साथ में 500 या उससे अधिक मुकाबले खेले हैं।

    खबरें और भी

    इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाली जोड़ी-

    • कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 550
    • तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 426
    • कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 418
    • सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 408
    • जैक कैलिस और मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका) - 400
    • रोहित शर्मा और विराट कोहली (भारत) - 400*
    • सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ (भारत) - 391

    यह भी पढ़ें- India vs England 3rd ODI LIVE Score: इंग्लैंड की ताबड़तोड़ शुरुआत, भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीमें लॉर्ड्स वनडे में काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरी? जानें क्या है वजह