Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE: प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हुआ टी20 इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, अनचाही लिस्ट में पहुंचे सबसे ऊपर

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:14 PM (GMT+05:30)

    आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनके नाम ऐसा रिकॉर्ड जुड़ा है, जो टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं ह ...और पढ़ें

    प्रसिद्ध कृष्णा

    प्रसिद्ध कृष्णा

    HighLights

    1. भारत और आयरलैंड के बीच पहला मैच

    2. प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    3. टी20 के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलते हुए भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनके नाम टी20 क्रिकेट में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जो इससे पहले इस फॉर्मेट में किसी गेंदबाज के नाम नहीं जुड़ा है। आईपीएल 2026 में कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की थी और इसी वजह से उनकी टी20 टीम में वापसी हुई थी।

    कृष्णा ने इससे पहले भारत में खेली गई अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। उम्मीद थी कि आयरलैंड में, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, वे बेहतरीन गेंदबाजी करेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं कर सके और उनके नाम के साथ अब शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज के साथ ऐसा नहीं हुआ है।

    प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    प्रसिद्ध ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 68 रन खर्च किए थे। इसके बाद उन्होंने इस मुकाबले में 57 रन खर्च किए और कोई विकेट हासिल नहीं किया। कृष्णा टी20 इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो मैचों में 125 रन खर्च किए हैं। लगातार दो मैचों में वे सबसे अधिक रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ उनके नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

    प्रसिद्ध के अलावा दूसरी तरफ भारत के दूसरे गेंदबाजों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है। कृष्णा से बेहतर गेंदबाज शिवम दुबे रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। हर्षित राणा ने भी 24 रन खर्चे और 3 विकेट हासिल किए। दुबे ने 3 ओवर में 18 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।

    खबरें और भी

    टी20 इंटरनेशनल में कृष्णा की खराब गेंदबाजी

    कृष्णा ने आईपीएल में लगातार गेंदबाजी अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन टी20 इंटरनेशनल में वे अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। प्रसिद्ध ने अब तक भारत के लिए 6 टी20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनकी खूब पिटाई हुई है। तेज गेंदबाज ने 6 मुकाबलों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं लेकिन उनकी इकोनॉमी 11.54 की रही है। उनका 42 रन देकर 3 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    यह भी पढ़ें- SL A vs IND A: ध्रुव जुरैल ने दिलाई विशाल बढ़त, इंडिया ए ने पहली पारी 452 रन बनाकर घोषित की

    यह भी पढ़ें- बर्थडे ब्‍वॉय शिवम दुबे का T20I में गदर, जन्मदिन पर कर ली 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की बराबरी