Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे ब्‍वॉय शिवम दुबे का T20I में गदर, जन्मदिन पर कर ली 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की बराबरी

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 07:02 PM (GMT+05:30)

    आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। ...और पढ़ें

    शिवम दुबे

    शिवम दुबे

    HighLights

    1. टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही भारतीय टीम

    2. सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में हो रहा मैच 

    3. दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे 2 टी20 मैच

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। बेलफास्‍ट में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्‍ले में 3 विकेट चटका दिए।

    पहली गेंद पर लिया विकेट

    इसके बाद अय्यर ने शिवम दुबे को गेंद थमाई। मैच में अपना पहला और पारी का 8वां ओवर करने आए दुबे ने पहली गेंद पर ही बेंजामिन कैलिट्ज को प्रसिद्ध कृष्‍णा के हाथों कैच आउट कराया। शिवम दुबे ने शॉर्ट बॉल डाली और बेंजामिन को पुल शॉट खेलने के लिए कोई जगह नहीं दी। बॉल बल्ले के टॉप-एज से लगकर हवा में उठी और फाइन लेग पर खड़े प्रसिद्ध के सुरक्षित हाथों में चली गई।

    आज दुबे का जन्‍मदिन

    इस विकेट के साथ ही शिवम दुबे अपने जन्‍मदिन पर टी20 इंटरनेशनल में विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने यह कारनामा किया है। शिवम दुबे आज 33 साल के हो गए हैं। 26 जून 1993 को मुंबई में उनका जन्‍म हुआ था।

     

     

    भारत की प्‍लेइंग 11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्‍णा।

    खबरें और भी

    आयरलैंड की प्लेइंग 11

    टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी डेब्यू पर रचा इतिहास, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से चूके, आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में नहीं मिला मौका