Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से चूके, आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में नहीं मिला मौका

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 05:49 PM (GMT+05:30)

    वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच

    2. वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्यू

    3. अय्यर का कप्तान के तौर पर पहला मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। उनको लेकर काफी चर्चाएं थी और ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें पदार्पण करने का मौका मिलेगा लेकिन सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। श्रेयस अय्यर पहली बार टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। उनका कप्तान के तौर पर पहला मैच है।

    सूर्यवंशी अगर मुकाबले में डेब्यू करते, तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन जाते। सूर्यवंशी के पास सबसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर के डेब्यू करने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, टीम ने उन्हें फिलहाल शामिल नहीं किया गया है। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।

    वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने की अय्यर ने बताई वजह

    वैभव को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। उन्हें बार करने को लेकर अय्यर ने कहा, "वे बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हालांकि, हमारी टीम में बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछली कुछ सीरीज में भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हम उन खिलाड़ियों को खिलाना चाहते हैं, जिन्होंने निरंतर अच्छा खेल दिखाया है। मुझे लगता है कि सही समय आने पर उन्हें मौका मिलेगा।"

    सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने सीजन में 776 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक का रहा। वे सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिसकी वजह से 15 वर्षीय खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में किया गया था। टीम का एलान करते हुए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कहना था कि सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को मजबूर किया है कि उन्हें टीम में शामिल किया जाए।

    खबरें और भी

    आयरलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्‍णा।

    आयरलैंड की प्लेइंग-11

    टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।

    यह भी पढ़ें- ENG vs NZ: लैथम-कॉनवे ने अंग्रेजों की कुटाई कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 149 साल के इतिहास में मात्र दूसरी बार किया खास कारनामा

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: 'शेर की तरह खेलो', श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम को दी सख्त हिदायत, वायरल हो गई नए कप्तान की स्पीच