Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE: श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी डेब्यू पर रचा इतिहास, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 06:56 PM (IST)

    श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर (फोटो: BCCI)

    श्रेयस अय्यर (फोटो: BCCI)

    HighLights

    1. आयरलैंड के खिलाफ श्रेयस का कप्तान के तौर पर डेब्यू

    2. अय्यर ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

    3. आयरलैंड के खिलाफ अय्यर ने रचा इतिहास

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ पहले बेलफास्ट में पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर डेब्यू किया। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बना ली है। अय्यर ने आईपीएल में लगातार अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 2020 में दिल्ली को फाइनल तक पहुंचाया। इसके बाद 2024 में कोलकाता को ट्रॉफी दिलाई और फिर 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल खिलाया।

    आईपीएल 2026 में पंजाब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी लेकिन उन्होंने लगातार 6 मैचों में जीत हासिल की थी। सूर्यकुमार यादव की बढ़ती उम्र और उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद अय्यर को टीम इंडिया की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया। अब आयरलैंड के खिलाफ जैसे ही उन्होंने मैदान पर कदम रखा इसी के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा की लिस्ट में बनाई जगह

    श्रेयस अय्यर भारत की टी20 कप्तान के तौर डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। लिस्ट में उनसे ऊपर शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी मौजूद हैं। अय्यर ने 31 साल 202 दिनों की उम्र में कप्तान के तौर पर डेब्यू किया है।

    सबसे अधिक उम्र में कप्तान के तौर पर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

    • शिखर धवन - 35 साल 232 दिन
    • सूर्यकुमार यादव - 33 साल 70 दिन
    • श्रेयस अय्यर - 31 साल 202 दिन
    • रोहित शर्मा - 30 साल 234 दिन
    • केएल राहुल - 30 साल 143 दिन

    श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

    अय्यर उन खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने भारत की कप्तानी करने से पहले सबसे अधिक टी20 मैचों में कप्तानी की थी। अय्यर ने अब तक आईपीएल और घरेलू टी20 मैचों में कुल मिलाकर 114 मैचों में कप्तानी की है और इसके बाद वे भारत के कप्तान बने हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 80 टी20 मैचों में कप्तानी की थी, जब उन्हें भारत के लिए पहली बार टी20 इंटरनेशनल में अगुवाई करने का मौका मिला था।

    खबरें और भी

    कप्तान के तौर पर डेब्यू करने से पहले सबसे अधिक टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

    • श्रेयस अय्यर - 114
    • रोहित शर्मा - 80
    • विराट कोहली - 72
    • केएल राहुल - 42
    • ऋषभ पंत - 30
    • शिखर धवन - 21

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए रोहित शर्मा की राह पर भारतीय महिला टीम, जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया पूरा प्लान

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से चूके, आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में नहीं मिला मौका