Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए रोहित शर्मा की राह पर भारतीय महिला टीम, जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया पूरा प्लान

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 06:12 PM (IST)

    भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से टकराने वाली है। इससे पहले जेमिमा रोड्रिग्स ने बड़ा बयान दिया है। ...और पढ़ें

    जेमिमा रोड्रिग्स

    जेमिमा रोड्रिग्स

    HighLights

    1. भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा

    2. जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया टीम इंडिया का प्लान

    3. रोहित शर्मा की राह पर हरमनप्रीत ब्रिगेड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वापसी की और बांग्लादेश को हराया। अब टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला करने वाली है। अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में खुद के दम पर क्वालीफाई करना है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। इससे पहले भारत की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने कंगारुओं की हराने की रणनीति पर बात की है।

    रोड्रिग्स का कहना है कि अगर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया को हराना है, तो उनके ऊपर दबाव बनाना होगा। रोड्रिग्स मानती हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विपक्षी टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाती है लेकिन उन्हें हावी नहीं होने देना चाहिए। टीम इंडिया को अगर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करना है, तो ऑस्ट्रेलिया सावधान रहने की जरूरत है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग भी खास नहीं रही थी, जो गलतियां टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती हैं।

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बताई रणनीति

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले जियोस्टार पर बात करते हुए रोड्रिग्स ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया की एक बात ये है कि वे हमेशा अटैक करते हैं और दबाव बनाते हैं। अगर उनके खिलाफ आप अच्छा करना चाहते हैं, तो आप डिफेंसिव नहीं हो सकते हैं। आपको हावी होना होगा और हमारी टीम को ये चुनौती पसंद है। हमें पता है कि इसके अलावा हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हमें उनका मुकाबला करना होगा और मैच में आगे रहना होगा।"

    इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अटैक करने की बात कही थी। उसके बाद मैदान पर उन्होंने इसे अंजाम दिया था, जिससे टीम इंडिया को जीत मिली थी। अब जेमिमा भी उसी तरह के प्लान की बात कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा, "शेफाली ने उनके खिलाफ काफी खेला है। रेणुका ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी बॉलिंग की है। हमारी टीम के अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है। हमने कई बार उनका सामना किया है लेकिन मैदान पर ये निर्भर करता है कि उस दिन आप कैसा खेलते हैं।"

    खबरें और भी

    बांग्लादेश के खिलाफ भारत की खराब फील्डिंग

    बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने खराब फील्डिंग की। टीम इंडिया को अगर ऑस्ट्रेलिया को हराना है, तो ऐसी गलतियां भारी पड़ सकती हैं। बांग्लादेश के खिलाफ श्री चरणी की गेंदबाजी पर दो कैच ड्रॉप हुए। हरमनप्रीत ब्रिगेड को कंगारुओं के खिलाफ हाफ चांस को फुल चांस में बदलना होगा। अपनी गेंदबाजी पर छोड़े गए कैच पर चरणी ने जियोस्टार से बात करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने कहा, "मुझे अपनी गेंदबाजी से कैच छूटने पर कोई निराशा नहीं हुई। कैच छूटना खेल का हिस्सा है। ऐसा किसी भी गेंदबाज के साथ हो सकता है। गेंद जब हाथ से छूट जाती है, तो क्या होगा इसका आपके ऊपर कोई कंट्रोल नहीं होता है। आप बस सही जगह पर गेंदबाजी करते रह सकते हैं और अपने साथियों पर भरोसा कर सकते हैं।"

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से चूके, आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में नहीं मिला मौका

    यह भी पढ़ें- 'वह बहुत शानदार खिलाड़ी', वैभव सूर्यवंशी का क्‍यों नहीं हुआ डेब्‍यू? कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दी वजह