'वह बहुत शानदार खिलाड़ी', वैभव सूर्यवंशी का क्यों नहीं हुआ डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दी वजह
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ...और पढ़ें
-1782477237648_m.webp)
वैभव को नहीं मिला मौका।
HighLights
भारतीय कप्तान श्रेयस ने जीता टॉस
पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया
बेलफास्ट में खेला जा रहा यह मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे इस मैच में सभी को उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। हालांकि, टॉस के दौरान अय्यर ने साफ कर दिया कि वैभव को अभी डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा। उन्होंने इसका कारण भी बताया।
पहले गेंदबाजी चुनी
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले फील्डिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। यह हमारे लिए नई पिच है और हम पहली बार यहां खेल रहे हैं। हममें से ज्यादातर लोगों ने यहां पहले कभी नहीं खेला है। इसलिए, हालात, माहौल और विकेट को ध्यान में रखते हुए हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।"
पहली बार यहां खेल रहे
गौतम गंभीर ने टीम को क्या मैसेज दिया, इस पर अय्यर ने कहा, "सच कहूं तो उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बस यही कहा है कि वे जैसे हैं वैसे ही रहें और अपने खेल में पूरी तरह से आक्रामक और बेबाक रहें। जैसा कि मैंने पहले कहा, यह अनुभव से आता है और हममें से ज्यादातर खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं। इसलिए हमें जल्द से जल्द यहां के हालात के हिसाब से ढलना होगा। कल हमारा सेशन बहुत जबरदस्त रहा। लड़के अच्छी फॉर्म और फिटनेस में दिख रहे हैं।"
पहली बार कप्तानी कर रहे
अपनी कप्तान को लेकर श्रेयस ने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि चीजों को मुश्किल नहीं बनाना चाहिए। उन्हें जितना हो सके आसान रखना चाहिए। मेरा मतलब है कि बस वर्तमान में रहो और अतीत या भविष्य के बारे में ज्यादा मत सोचो। अगर आप उस पल में हैं और खेल का मजा ले रहे हैं, तो बस यही जरूरी है।"
खबरें और भी
वैभव को नहीं मिला मौका
क्या वैभव खेल रहा है? इस पर भारतीय कप्तान ने कहा, "अफसोस, नहीं। वह बहुत शानदार खिलाड़ी है। लेकिन जाहिर है, हमारी टीम में ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल की सीरीज में भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए हम उन खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में जबरदस्त खेल दिखाया है। मुझे लगता है कि सही समय आने पर उसे भी मौका मिलेगा।"