IND vs NZ: वेलिंग्टन में बादशाह बनेंगे अर्शदीप सिंह! बस 2 बार करना होगा ये काम
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
-1793075462776_m.webp)
अर्शदीप सिंह की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में टीम के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का आज तीसरा मैच है और अर्शदीप इस मैच में भी अहम रोल निभाएंगे। टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए एक ही मैच अपने नाम करना है और वो आज का मैच हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही अर्शदीप एक बड़ा काम भी कर सकते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाना है। अर्शदीप सिंह का इस मैच में खेलना पक्का है और अगर बाएं हाथ का यह गेंदबाज इस मैच में दो विकेट ले लेता है तो फिर उनका नाम रिकॉर्ड बुक नंबर-1 पर दर्ज हो जाएगा।
यह है मामला
अर्शदीप अगर इस मैच में कुल दो विकेट अपने नाम करते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट प्लेइंग नेशन टीमों में टी0 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोश लिटिल के नाम है जिन्होंने साल 2022 में 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 39 विकेट लिए थे। अर्शदीप इस समय 29 मैचों में 38 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। यानी दो विकेट उन्हें लिटिल से आगे ले जाएंगे। अगर अर्शदीप दो विकेट और लेते हैं तो उनके 40 विकेट हो जाएंगे।
आसान नहीं राह
हालांकि, भारत और अर्शदीप दोनों के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि लगातार दो मैचों में करीबी हार झेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम वापसी को बेकरार है। वह भारत के लिए जीत जितना हो सके मुश्किल करेगी। अर्शदीप का इस सीरीज में अभी तक प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने दो मैचों में कुल तीन विकेट लिए हैं। पहले मैच में एक विकेट लिया है तो वहीं दूसरे मैच में दो विकेट अपने नाम किए हैं। अब देखना होगा कि आज वह दो विकेट ले पाते हैं या नहीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।