विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: वेलिंग्टन में होगा टीम इंडिया के 8 खिलाड़ियों का 'डेब्यू', कहीं भारी न पड़ जाए ये कमी

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:41 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया ...और पढ़ें

टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीत पर

टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीत पर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत की टी20 टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज में उसने 2-0 की बढ़त ले ली है। अब उसकी नजरें वेलिंग्टन में होने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज हथियाने पर हैं। इस तीसरे मैच में भारत के आठ खिलाड़ी डेब्यू करेंगे।

मैच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाना है। यहां साल 2006 में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। भारत ने अभी तक यहां तीन ही टी20 मैच खेले हैं जिसमें से एक में ही उसे जीत मिली है। टीम इंडिया कल इस मैदान पर विजयी पताका फहराते हुए सीरीज जीतने की फिराक में होगी।

8 खिलाड़ियों का डेब्यू

इस मैदान पर मौजूदा भारतीय टीम के सिर्फ चार खिलाड़ियों को खेलने का अनुभव है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शिवम दुबे 31 जनवरी 2020 को यहां मैच खेल चुके हैं और यह मैच भी न्यूजीलैंड के खिलाफ था। यह इन तीनों का इस मैदान पर इकलौता मैच है। वहीं भुवनेश्वर कुमार छह फरवरी 2019 को इस मैदान पर गेंदबाजी कर चुके हैं। इस तरह भारत की मौजूदा टीम के चार खिलाड़ी यहां खेल चुके हैं।

अब इन चारों में से देखा जाए तो अय्यर, संजू और भुवनेश्वर का कल होने वाले मैच में खेलना पक्का है, लेकिन इनके अलावा जो बाकी आठ खिलाड़ी रहेंगे वह इस मैदान पर पहली बार खेलने उतरेंगे यानी डेब्यू करेंगे। अगक शिवम दुबे खेलते हैं तो फिर यह संख्या सात हो जाएगी।

कहीं भारी न पड़ जाए कमी

किसी भी मैदान पर खेलने का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इससे मैदान की पिच, आउटफील्ड और अन्य हालात के बारे में जानकारी मिल जाती है। वहीं, जब कोई खिलाड़ी पहली बार किसी मैदान पर उतरता है तो वह अनजान होता है और उसे परेशानी आ सकती है, लेकिन इस स्टेडियम में तो भारत के आठ खिलाड़ी पहली बार उतर रहे हैं। इस मैच में मैदान के अनुभव की कमी भारत को कहीं भारी न पड़ जाए।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd T20 Playing 11: तीसरे टी20 में टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, बाहर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, ऑलराउंडर की होगी एंट्री!

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: तीसरे टी20 मैच से भी बाहर हुए ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी की जगह हुई पक्की!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।