Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 5th T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने बनाया महारिकॉर्ड, दुनिया की कोई टीम नहीं कर सकी थी ऐसा

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 10:48 PM (GMT+05:30)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ ...और पढ़ें

    भारत ने बनाया रिकॉर्ड

    भारत ने बनाया रिकॉर्ड

    HighLights

    1. भारत और न्यूजीलैंड का पांचवां टी20

    2. भारत ने बनाया 271 रन

    3. टीम इंडिया ने लगाए 69 छक्के

    स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गदर काट दिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन ठोक डाले। टीम इंडिया के लिए युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शतक लगाया। भारत ने इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और कीवी टीम के खिलाफ खास कारनामा पहली बार किया है।

    भारतीय टीम ने मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिए ईशान किशन के 103 रनों के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। सूर्या ने मुकाबले में 63 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने भी 42 रनों का योगदान दिया, जिससे विशाल स्कोर खड़ा हो सका।

    एक मैच में सबसे अधिक छक्के

    भारत के लिए इस मुकाबले में ईशान किशन ने 10, सूर्या ने 6, हार्दिक ने 4, अभिषेक शर्मा ने 2 और शिवम दुबे ने एक छक्का लगाया। यानी भारतीय बल्लेबाजों ने मुकाबले में कुल 23 छक्के जड़े। इसी के साथ टीम इंडिया ने फुल मेंबर टीम के खिलाफ एक टी20 मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2024 में 23 छक्के लगाए थे।

    एक सीरीज में सबसे अधिक छक्के

    भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में कुल 69 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ टीम इंडिया एक टी20 सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 64 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया भी 64 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है औक उन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। पांचवें नंबर कंबोडिया की टीम है, जिन्होंने 2025 में इंडोनिशिया के खिलाफ 8 मैचों में 62 छक्के लगाए थे।

    खबरें और भी

    फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

    न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम द्वारा बनाया गया 271 रनों का स्कोर फुल मेंबर टीम के खिलाफ बनाया गया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में टॉप पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है और उन्होंने 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए थे।तो वहीं भारतीय टीम दूसरे नंबर पर काबिज है और उन्होंने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 293 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर भी भारतीय टीम मौजूद है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 283 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर अफगानिस्तान की टीम है, जिन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I: संजू के घर में गरजा ईशान-सूर्या का बल्ला, अर्शदीप सिंह का 'पंजा'; भारत ने 4-1 से जीती सीरीज

    यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह के घर जल्‍द बजेगी शहनाइयां, सांसद प्रिया सरोज संग लेंगे 7 फेरे; मां ने शादी पर दिया बड़ा अपडेट