Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिंकू सिंह के घर जल्‍द बजेगी शहनाइयां, सांसद प्रिया सरोज संग लेंगे 7 फेरे; मां ने शादी पर दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 09:13 PM (IST)

    रिंकू सिंह इन दिनों न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं। इसके बाद वह भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में 7 फरवरी से ...और पढ़ें

    विश्‍व कप के बाद होगी शादी।

    विश्‍व कप के बाद होगी शादी।

    HighLights

    1. टी20 सीरीज खेल रहे हैं रिंकू

    2. इसके बाद विश्‍व कप खेलेंगे

    3. पिछले साथ हुई थी सगाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर फिनिशर अपनी जगह बना चुके रिंकू सिंह इन दिनों न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं। इसके बाद वह भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्‍व कप 2026 में खेलते नजर आएंगे।

    इस बीच रिंकू के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिंकू सिंह के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। टी-20 विश्‍व कप 2026 के बाद उनकी शादी तय मानी जा रही है। रिंकू सिंह के स्वजन ने संकेत दिए हैं कि विश्‍व कप के बाद शादी की तारीख तय कर ली जाएगी।

    प्रिया सरोज संग हुई थी सगाई

    रिंकू की शादी मछलीशहर (जौनपुर) से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होगी। प्रिया और रिंकू की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। इसमें परिवारजनों के अलावा कुछ करीबी लोग भी शामिल हुए थे। 18 नवंबर 2025 को दोनों की शादी होनी थी, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग और अन्य क्रिकेट व्यस्तताओं के चलते शादी को टालना पड़ गया था।

    मां ने दिया बड़ा अपडेट

    दैनिक जागरण से बातचीत में पिता खेमचंद सिंह और मां बीना ने बताया कि रिंकू की शादी के लिए 9 और 12 मार्च की तिथियां तय की गई थीं। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। हालांकि, व्यस्तताओं के चलते शादी को टालना पड़ा। मां ने बताया कि अब परिवार ज्यादा समय नहीं लगाएगा और विश्‍व कप के बाद रिंकू-सरोज की शादी होगी। शादी के कार्यक्रम वाराणसी में होंगे। 

    खबरें और भी

    टी20 सीरीज खेल रहे रिंकू

    रिंकू इन दिनों न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं। सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रिंकू ने 8 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाए। सीरीज में रिंकू के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 5 मैच की 3 पारियों में 91.00 की औसत और 156.90 की स्‍ट्राइक रेट से 91 रन बनाए। 

    यह भी पढ़ें- Ind vs Nz T20 2026: भारत की नैया तो नहीं पार लगा पाए शिवम, पर रोहित-सूर्या से आगे निकलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ किया धमाका

    यह भी पढ़ें- ICC Rankings: कप्तान सूर्या की टॉप-10 में वापसी, रिंकू-हार्दिक की लंबी छलांग; रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा