Ind vs Nz T20 2026: भारत की नैया तो नहीं पार लगा पाए शिवम, पर रोहित-सूर्या से आगे निकलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ किया धमाका
Ind vs Nz T20 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 65 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके शामिल थे। उन्होंने ...और पढ़ें

IND vs NZ T20 2026: Shivam Dube का रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shivam Dube Stats: विशाखापट्टनम में 28 जनवरी को हाथ से निकल चुके मैच में शिवम दुबे (65) ने केवल 15 गेंद में अर्धशतक जड़कर भारत की जीत की उम्मीदों को जीवित रखा, लेकिन दुर्भाग्य से वे रनआउट हो गए और 82 रन पर पांच विकेट गंवाकर भंवर में फंसी टीम की नैया को पार नहीं लगा सके।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 165 रन ही बना सकी और कीवी टीम ने 50 रन से ये मैच अपने नाम किया। मैच में भारत की तरफ से चला तो सिर्फ, शिवम दुबे का बल्ला, जिन्होंने 23 गेंद की पारी में 7 छक्के और 3 चौके लगाए और 65 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।
Shivam Dube का रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक
दरअसल, 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या बल्ले से फ्लॉप रहे। स्कोर बोर्ड पर 63 रन ही जुड़े थे और 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। तब क्रीज पर आए शिवम ने रिंकू (39) के साथ पारी को संभाला, लेकिन रिंकू भी 11वें ओवर में फाल्क्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
टीम संकट में थी, लेकिन शिवम ने ईश सोढी के अगले ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़कर 28 रन कूट कर भारत की उम्मीदों को जीवंत कर दिया। 12 गेंद में 40 रन पर खेल रहे शिवम ने अगली तीन गेंद पर एक छक्का और चौका जड़कर भारत की ओर से टी-20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
खबरें और भी
गुवाहाटी में तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने केवल 14 गेंद में अर्धशतक जड़ा था, जबकि भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप में 12 गेंद में 50 रन बनाए थे।
जब तक शिवम क्रीज पर थे, तब तक रन बरस रहे थे, लेकिन 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा के सीधे शाट पर मैट हेनरी के हाथ से लगकर गेंद स्टंप्स में घुस गई और स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। दुर्भाग्य से शिवम दुबे रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। शिवम के आउट होने के साथ भारत की जीत की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं।
दुबे ने बनाए जो रिकॉर्ड्स
- भारत की ओर से टी-20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
- दुबे ने स्ट्राइक रेट के मामले में रोहित और सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा। एक टी20आई पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में दुबे तीसरे नंबर पर है। दुबे का स्ट्राइक रेट 282.60 का रहा, जो कम से कम 50 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में तीसरा सबसे बेस्ट था।
एक T20I पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 50 रन)
युवराज सिंह (इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों पर 58 रन- 362.50 का स्ट्राइक रेट)
अभिषेक शर्मा (न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 गेंदों पर 68 रन नाबाद- 340 का स्ट्राइक रेट)
शिवम दुबे (न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों पर 65 रन नाबाद- 282.60 का स्ट्राइक रेट)
सूर्यकुमार यादव (साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 गेंद पर 61 रन)- 277.27 का स्ट्राइक रेट)
रोहित शर्मा (श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंदों पर 118 रन)- 274.41 का स्ट्राइक रेट)
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20I: भारतीय टीम को 'हटके' सोचना पड़ा भारी, सूर्यकुमार यादव ने हार के गिनाए प्रमुख कारण
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'सूर्या ब्रिगेड' को भारी पड़ गई अपनी ये 3 गलतियां, भारत ने जीत का चौका लगाने का गोल्डन चांस गंवाया