IND vs NZ: 'सूर्या ब्रिगेड' को भारी पड़ गई अपनी ये 3 गलतियां, भारत ने जीत का चौका लगाने का गोल्डन चांस गंवाया
भारतीय टीम को बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 50 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। वाइजैग में खेले गए मुकाबले में 216 रन का पीछा करत ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
भारत का चौथे टी20 में अतिरिक्त गेंदबाज के साथ खेलना सही फैसला था?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का चौका लगाने का गोल्डन चांस गंवा दिया। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 50 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।
मालूम हो कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। कीवी टीम ने टिम सीफर्ट (62) और डेवोन कॉनवे (44) की उम्दा पारियों के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम दुबे (65) की तूफानी पारी भारत के काम नहीं आई।
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारत ने चौथे मुकाबले में तीन बड़ी गलतियां की, जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं कि भारत ने मैच में क्या तीन बड़ी गलतियां की।
1) खराब टीम चयन
भारतीय टीम ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया। ईशान किशन हल्के दर्द के कारण मुकाबले से बाहर हुए। भारत ने एक अतिरिक्त गेंदबाज खिलाया और फिर भी 215 रन खर्च किए।
खबरें और भी
कप्तान सूर्या ने मैच में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे से गेंदबाजी ही नहीं कराई। भारत के पांच प्रमुख गेंदबाजों ने अपने चार ओवर के कोटे पूरे किए। यह गलती भारत को भारी पड़ी क्योंकि 20-30 रन ज्यादा खर्च हुए।
2) बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन
भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर 216 रन के हिमालयीन स्कोर का दबाव साफ दिखा। अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल सके। सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संजू सैमसन ने धीमी गति से 24 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने केवल 2 रन बनाए। रिंकू सिंह (39) और शिवम दुबे (65) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दबाव में बिखर गई और मौजूदा सीरीज में पहला मुकाबला गंवाया।
3) खराब रणनीति
टीम इंडिया को उसकी खराब रणनीति ले डूबी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इसके बाद पहला विकेट पाने के लिए 100 रन को तरसे। कीवी ओपनर्स डेवोन कॉनवे (44) और टिम सीफर्ट (62) ने 100 रन की साझेदारी की। इससे न्यूजीलैंड के लिए मंच सज चुका था।
भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज विकेट नहीं ले पाए, जो कि शर्मनाक रहा। हां, गेंदबाजों ने वापसी जरूर कराई, लेकिन अंतिम ओवरों में वो फिर खर्चीले साबित हुए और भारत की रणनीति पर पानी फेर दिया। भारतीय टीम ने इन गलतियों से न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में जीत का चौका लगाने का गोल्डन चांस गंवा दिया।