Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ Head To Head: फाइनल से पहले आंकड़ों ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन, ट्रॉफी जीतने के लिए रचना होगा इतिहास

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 03:57 PM (IST)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच से पहले आंकड़ों ने भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कीवियों को क ...और पढ़ें

    भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

    HighLights

    1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच

    2. अहमदाबाद में खेला जाएगा मुकाबला

    3. भारत और न्यूजीलैंड के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। इस मुकाबले से पहले भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ने वाली हैं। आंकड़ों पर नजर डालने के बाद प्रशंसक भी सोचने पर मजबूर होने वाले हैं। दरअसल, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। इस आंकड़े ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

    न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल मैच में हराकर फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने प्रोटियाज को एकतरफा मैच में हराया था। तो वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया था। सूर्या एंड कंपनी ने उस मैच में 7 रनों से जीत हासिल की थी और एक रोमांचक मुकाबला रहा था। भारत अब फाइनल में है लेकिन कीवियों को हराने के लिए उन्हें इतिहास रचना होगा।

    भारत-न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और न्यूजीलैंड के टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखाई देता है। इन दोनों टीमों के बीच कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें मेन इन ब्लू ने 18 मैचों में जीत हासिल की है। कीवी टीम की बात करें, तो उन्हें 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। इस तरह से ओवरऑल टी20 में भारतीय टीम आगे दिखाई देती है।

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड डराने वाला है। टीम इंडिया विश्व कप के इतिहास में कभी भी ब्लैक कैप्स को नहीं हरा सकी है। दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। तीनों मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड ने भारत को सबसे पहले 2007 में सुपर-8 में 10 रनों से हराया था। इसके बाद 2016 में कीवियों में टीम इंडिया को नागपुर में 47 रनों से करारी हार थमाई थी। आखिरी बार इन दोनों की भिड़ंत 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां 2007 और 2024 की चैंपियन को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'सिर्फ बुमराह ही नहीं', फाइनल से पहले इन भारतीयों से डरा न्‍यूजीलैंड; कप्‍तान सैंटनर ने किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final Pitch Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच में जमकर बरसेंगे रन? अहमदाबाद की पिच पर आया बड़ा अपडेट