IND vs NZ Final Pitch Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच में जमकर बरसेंगे रन? अहमदाबाद की पिच पर आया बड़ा अपडेट
Narendra Modi Stadium Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ख ...और पढ़ें
HighLights
रविवार को खेला जाएगा फाइनल
भारत-न्यूजीलैंड की होगी जंग
सेंटर पिच पर खेला जाएगा मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर साउथ अफ्रीका ने भारत को शिकस्त दी थी। इतना ही नहीं वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भी टीम इंडिया इसी ग्राउंड पर हारी थी।
ऐसे में फैंस इस मैदान को अनलकी मान रहे हैं। हालांकि, उनके मन में अहमदाबाद के स्टेडियम की पिच को लेकर भी सवाल है। तो आइए जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है?
लाल और काली मिट्टी की पिच
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सेंटर पिच पर खेला जाएगा। यह पिच लाल और काली मिट्टी का मिक्सअप है। वानखेड़े की तरह ही इस पिच पर अच्छा बाउंस और सीम देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस को एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारतीय बल्लेबाज जिस फॉर्म में हैं, वह किसी भी टारगेट को आसनी से चेज कर सकते हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। दूसरी ओर कीवी टीम बल्लेबाजी में अपने टॉप ऑर्डर पर काफी हद तक निर्भर है।
खबरें और भी
फ्रेश विकेट पर होगा मैच
पिच की बात करें तो यह काफी फ्रेश है। टूर्नामेंट के दौरान इस पिच पर एक मैच ही खेला गया है। 9 फरवरी को यह मुकाबला कनाडा और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा टीम 156 रन ही बना सकी थी।
मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिच को लेकर कहा, "मैंने अभी तक विकेट नहीं देखा है। यह अभी भी कवर से ढका हुआ है। लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि यह काफी सपाट होगा और इस पर ज्यादा रन बनेंगे।"
दोनों टीमों का प्रदर्शन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़ों की बात करें तो भारतीय टीम ने इस मैदान पर 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 7 में जीत मिली है। साथ ही 3 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं न्यूजीलैंड का इस मैदान पर जीत का खाता ही नहीं खुला है। कीवी टीम ने अहमदाबाद के मैदान पर 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उन्हों दोनों में हार का सामना करना पड़ा है।