IND vs NZ Final: Sanju Samson के '26 रन' और टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन! फाइनल से पहले खुद आंकड़े दे रहे गवाही
Sanju Samson Record: संजू सैमसन के टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों की बात करें तो जब-जब उन्होंने 25 से अधिक रन बनाए है तब भारत ने हमेशा जीत हासिल की है। ऐसे म ...और पढ़ें
-1772968165475_m.webp)
Sanju Samson अगर बना लेते हैं 26 रन तो मानो भारत की ट्रॉफी पक्की!
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samson Vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर संजू सैमसन के बल्ले से 26 रन भी निकल गए, तो टीम इंडिया का चैंपियन बनना तय माना जा रहा है। ये पढ़कर तो आपको भी अंधविश्वास लग रहा होगा, लेकिन ये हम नहीं बल्कि खुद आंकड़े बता रहे हैं, जिसके बाद विरोधी टीम के लिए खतरे की घंटी बजती नजर आ रही हैं।
Team India की 100% जीत का जादुई समीकरण
संजू सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 61 मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनके आंकड़ों में एक बेहद दिलचस्प पैटर्न छिपा है। संजू ने अब तक 16 बार टी20आई में 25 रन से ज्यादा की पारी खेली है। बड़ी बात ये है कि जिन भी 16 मैचों में संजू ने 25+ रन बनाए, उन सभी में भारत को जीत मिली है। यानी फाइनल में संजू का 25 का आंकड़ा पार करना जीत की सबसे बड़ी गारंटी साबित हो सकता है।
धोनी जैसा कारनामा करेंगे संजू
संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 1310 रन बनाए हैं, लेकिन बतौर विकेटकीपर उनके नाम 999 रन टी20 इंटरनेशनल में दर्ज हैं। अगर फाइनल मैच में संजू न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाते हैं तो वह इतिहास रच देंगे। वह भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर 1000 रन बनाने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। अब तक ये कारनामा धोनी ही हासिल कर सके है।
ऐसा रहा संजू सैमसन का टूर्नामेंट में प्रदर्शन
शुरुआती मैचों में उन्हे मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन जब वह वापस लौटे तो उन्होंने हर किसी की बोलती बंद कर दी। संजू ने अब तक 4 मैच खेलते हुए 232 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 24 रन, 22 रन, 97 रन नाबाद और 89 रन की पारियां निकली। उनका स्ट्राइक रेट करीब 200 से ऊपर का ही रहा है।