यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Women Asia Cup: यूएई के खिलाफ Richa Ghosh की तूफानी पारी, 26 गेंद पर जड़ा अर्धशतक; मंधाना-शेफाली के क्लब में मारी एंट्री
ऋचा घोष ने यूएई के खिलाफ बेतरीन अर्धशतक जड़ा। ऋचा घोष भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबा ...और पढ़ें

HighLights
- यूएई के खिलाफ ऋचा घोष ने खेली 29 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी
- 26 गेंद पर जड़ा भारतीय टीम के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक
- भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 201 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2024 में भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर ऋचा घोष ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के क्लब में एंट्री मारी। ऋचा घोष तीसरी खिलाड़ी बनीं जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टी20I अर्धशतक जड़ा।
बेतरीन अर्धशतक जड़ा। ऋचा घोष भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गईं। ओपनर स्मृति मंधाना के नाम सबसे तेज 24 गेंद पर अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है। मंधाना ने 25 गेंद पर भी टी20I अर्धशतक जड़ा है। शेफाली वर्मा के नाम 26 गेंद पर अर्धशतक है। ऋचा घोष ने भी 26 गेंद पर अर्धशतक जड़ा।
सोफी डिवाइन और लिचफील्ड पहले स्थान पर
गौरतलब हो कि महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की फोबे लिचफील्ड ने जड़ा है। सोफी ने 2015 भारत के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था तो वहीं, लिचफील्ड ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक स्मृति मंधाना ने जड़ा है।
यह भी पढे़ं- SL W vs BAN W: 17 गेंद शेष रहते हुए श्रीलंका ने मारी बाजी, बांग्लादेश को रौंदकर जीत के साथ किया आगाज
मंधाना और शेफाली ने दो बार है कमाल
पहली बार 24 गेंद पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में जड़ा था। वहीं, दूसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में 25 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। शेफाली वर्मा ने भी दो बार तेज अर्धशतक जड़ने का काम किया है। पहली बार 26 गेंद पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2021 में अर्धशतक जड़ चुकी हैं। अब इस लिस्ट में ऋचा घोष भी नाम जुड़ गया है।