Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India vs Bangladesh: हैदराबाद में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 11:20 PM (IST)

    India vs Bangladesh भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी टी20 में बांग्‍लादेश को 133 रन से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच खेला गया। टॉस जीतकर ...और पढ़ें

    भारतीय टीम ने बनाए कई रिकॉर्ड। इमेज- बीसीसीआई
    भारतीय टीम ने बनाए कई रिकॉर्ड। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 133 रन से जीता मुकाबला
    2. टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की
    3. संजू सैमसन ने खेली 111 रन की पारी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और बांग्‍लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेल गया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए।

    जवाब में बांग्‍लादेश टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 133 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्‍जा जमाया। इस मुकाबले में 1-2 नहीं कई रिकॉर्ड बने।

    दूसरा सबसे बड़ा स्‍कोर

    भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया। इस लिस्‍ट में टॉप पर नेपाल टीम है। वहीं टीम इंडिया ने अफगानिस्‍तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    T20I में हाइएस्‍ट टोटल

    • 314/3 - नेपाल बनाम मंगोलिया, 2023
    • 297/6 - भारत बनाम बांग्लादेश, 2024
    • 278/3 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2019
    • 278/4 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, 2019
    • 268/4 - मलेशिया बनाम थाईलैंड, 2023
    • 267/3 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, 2023

    बाउंड्री का रिकॉर्ड बनाया

    मुकाबले में भारतीय बल्‍लेबाजों ने चौकों और छक्‍कों की झड़ी लगा दी। भारतीय टीम ने इस मैच में 47 बाउंड्री लगाईं। भारतीय बल्‍लेबाजों ने मैच में 22 छक्‍के और 25 चौके लगाए।

    एक T20I पारी में सर्वाधिक बाउंड्री

    • 47 - भारत बनाम बांग्लादेश, 2024
    • 43 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, 2019
    • 42 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2023
    • 42 - भारत बनाम श्रीलंका, 2017
    • 41 - श्रीलंका बनाम केन्या, 2007
    • 41 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2019

    खबरें और भी

    मैच में लगे 22 छक्‍के

    मुकाबले में भारतीय बैटर्स ने 22 छक्‍के लगाए। संजू सैमसन ने सबसे ज्‍यादा 8 छक्‍के लगाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 5, रियान पराग और हार्दिक पांड्या ने 4-4 और रिंकू सिंह ने 1 छक्‍का लगाया।

    एक T20I पारी में सर्वाधिक छक्के

    • 26 - नेपाल बनाम मंगोलिया, 2023
    • 23 - जापान बनाम चीन, 2024
    • 22 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2019
    • 22 - वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023
    • 22 - भारत बनाम बांग्लादेश, 2024

    T20I में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)

    • 190* - रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम अफगानिस्‍तान
    • 176 - संजू सैमसन और दीपक हुडा बनाम आयरलैंड
    • 173 - संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव बनाम बांग्‍लादेश
    • 165 - रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम श्रीलंका
    • 165 - यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज

    ये भी पढ़ें: Sanju Samson Hundred: विजयदशमी पर संजू सैमसन का धमाका, एक ओवर में जड़े पांच छक्के; 40 गेंद में शतक

    T20I में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

    • 193 - साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट और माइकल लेविट (नीदरलैंड) बनाम नामीबिया
    • 183 - ओली हेयर्स और ब्रैंडन मैकमुलेन (स्कॉटलैंड) बनाम इटली
    • 176 - संजू सैमसन और दीपक हुडा (भारत) बनाम आयरलैंड
    • 173 - संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव (भारत) बनाम बांग्‍लादेश
    • 168 - क्विंटन डी कॉक और रिले रोसौव (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्‍लादेश

    ये भी पढ़ें: Sanju Samson ने किया वह कारनामा, जिसके लिए MS Dhoni भी तरसते रहे; जान लीजिए क्‍या