यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanju Samson Hundred: विजयदशमी पर संजू सैमसन का धमाका, एक ओवर में जड़े पांच छक्के; 40 गेंद में शतक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक बना जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20I में संजू ने 40 ग ...और पढ़ें

HighLights
- संजू सैमसन ने जड़ा पहला टी20I शतक
- एक ओवर में जड़े पांच लगातार सिक्स
- 111 रन की पारी खेल कर हुए आउट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20I में संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद पर शतक जड़ा। यह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक है। यही नहीं अपनी पारी के दौरान एक ही ओवर में पांच छक्के भी लगाए। विजयदशमी के दिन हैदराबाद में संजू सैमसन ने अपने बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के उड़ाए।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह चार रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद संजू सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। संजू ने पहले 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगली 18 गेंद पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बटोरे और 40 गेंद पर अपना पहला टी20I शतक जड़ा।
भारत के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक
यह भारत की तरफ से टी20I में सबसे तेज दूसरा शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने महज 35 गेंद पर शतक जड़ा है। सूर्यकुमार इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। सूर्या ने 45 गेंद पर यह कमाल किया है। संजू सैमसन ने यही नहीं, रिशाद हुसैन के एक ओवर में पांच लगातार छक्के जड़कर 30 रन बटोरे। यह टी20I में भारत की तरफ से एक ओवर में बनाया गया चौथा सर्वाधिक रन है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 36 - युवराज सिंह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), डरबन, 2007
- 36 - रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम करीम जनत (अफगानिस्तान), बेंगलुरु, 2024
- 30 - ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा बनाम ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), गुवाहाटी, 2023
- 30 - संजू सैमसन बनाम रिशाद हुसैन (बांग्लादेश), हैदराबाद, 2024
- 29 - रोहित शर्मा बनाम मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), सेंट लूसिया, 2024
टी20I में भारत के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा- 35 गेंद
- संजू सैमसन- 40 गेंद
- सूर्यकुमार यादव- 45 गेंद
- अभिषेक शर्मा- 46 गेंद
- केएल राहुल- 46 गेंद
आखिरी टी20I मैच में दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन
भारतः- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
खबरें और भी
बांग्लादेशः- परवेज हुसैन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब।
यह भी पढे़ं- IND vs BAN: डेब्यू करने से चूके हर्षित राणा, मैच से पहले हुए बीमार; IPL में KKR को होगा करोड़ों का फायदा!
यह भी पढे़ं- India vs Bangladesh: Sanju Samson और सूर्यकुमार यादव का गरजा बल्ला, हैदराबाद में भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास