विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG Head To Head: अंग्रेजों के सामने हो जाती है भारत की सिट्टी पिट्टी गुम, आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन

Published: Wed, 18 Jun 2025 05:10 PM (IST)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच शुक्रवार से 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज से भारत ...और पढ़ें

शुभमन गिल को करना होगा बड़ा कारनामा।
शुभमन गिल को करना होगा बड़ा कारनामा।

HighLights

  1. भारत-इंग्‍लैंड के बीच खेले गए 136 टेस्‍ट
  2. इंग्‍लैंड में बेहद शर्मनाक हैं भारत के आंकड़े
  3. 20 जून से होगा 5 मैचों की सीरीज का आगाज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्‍ट में शुक्रवार से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। रोहित शर्मा के टेस्‍ट से संन्‍यास लेने के बाद उनकी विरासत शुभमन गिल को सौंपी गई। गिल की कप्‍तानी वाली टीम 20 जून से इंग्‍लैंड से टकराएगी। भारत और इंग्‍लैंड के बीच इस दौरान 5 टेस्‍ट मैच खेले जाने हैं। इंग्‍लैंड दौरे से ही भारत के नए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप साइकिल की भी शुरुआत हो रही है। हालांकि, इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक है। टेस्‍ट में अंग्रेजों के सामने भारत की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है।

आंकड़ों में कमजोर है भारतीय टीम

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो इंग्‍लैंड टीम का पलड़ा काफी भारी है। भारत और इंग्‍लैंड (IND vs ENG Test records) के बीच अब तक 136 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया में सिर्फ 35 मैच ही जीते हैं। 51 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 50 मैच ड्रॉ रहे हैं।

हेड टू हेड के आंकड़े

  • कुल मैच: 136
  • भारत जीता: 35
  • इंग्‍लैंड जीता: 51
  • ड्रॉ रहे: 50

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: "Shubman Gill को बनाएंगे निशाना...", दिग्गज ने बनाया डाला डर का माहौल; टीम इंडिया को रहना होगा अर्लट

इंग्‍लैंड के आंकड़े डराने वाले

इंग्‍लैंड की धरती पर दोनों टीमें अब तक 67 बार टकराई हैं। अंग्रेजों के घर पर तो भारतीय टीम की हालत ओर बदतर है। इंग्‍लैंड की जमीं पर भारतीय टीम ने केवल 9 मैच ही जीते हैं। 36 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 22 मैच ड्रॉ पर समाप्‍त हुए हैं। भारतीय टीम इंग्‍लैंड में अब तक केवल 3 टेस्‍ट सीरीज ही जीत पाई है। टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड में आखिरी बार 2007 में टेस्‍ट सीरीज जीती थी। ऐसे में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका है। 2007 के बाद से भारत ने इंग्‍लैंड में 4 टेस्‍ट सीरीज खेलीं।

इंग्‍लैंड में हेड टू हेड के आंकड़े

  • कुल मैच: 67
  • भारत जीता: 9 मैच
  • इंग्‍लैंड जीता: 36 मैच
  • ड्रॉ रहे: 22 मैच

ये भी पढ़ें: India Test squad vs England: 8 भारतीयों के पास ही इंग्‍लैंड की सरजमीं पर खेलने का अनुभव, 6 पहली बार करेंगे अंग्रेजों का सामना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।