विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Test squad vs England: 8 भारतीयों के पास ही इंग्‍लैंड की सरजमीं पर खेलने का अनुभव, 6 पहली बार करेंगे अंग्रेजों का सामना

Published: Wed, 18 Jun 2025 03:02 PM (IST)

India Test Squad विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद भारतीय टीम इन दिनों ...और पढ़ें

शुभमन गिल को सौंपी गई भारतीय टीम की कमान। इमेज- बीसीसीआई
शुभमन गिल को सौंपी गई भारतीय टीम की कमान। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. शुक्रवार से हो रहा टेस्‍ट सीरीज का श्रीगणेश
  2. भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जाएंगे 5 मैच
  3. शुभमन गिल हैं भारतीय टीम के टेस्‍ट कप्‍तान

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद भारतीय टीम अब इंग्‍लैंड (IND vs ENG) दौरे पर पहुंची है। शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली इस युवा टीम में अनुभव की कमी साफ नजर आ रही है। बीसीसीआई ने इंग्‍लैंड दौरे के लिए 18 सदस्‍यीय टीम का एलान किया था। हालांकि, अंतिम समय पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल किया गया।

कोहली, रोहित और रविचंद्रन अश्विन के बिना भारतीय टीम अनुभवहीन दिख रही है। भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल 8 प्‍लेयर ही ऐसे हैं, जिनके पास इंग्‍लैंड में टेस्‍ट मैच खेलने का अनुभव है। इनमें कप्‍तान शुभमन गिल के अलावा उपकप्‍तान ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा 6 प्‍लेयर ऐसे भी हैं जिन्‍होंने अब तक इंग्‍लैंड के खिलाफ कोई टेस्‍ट मैच नहीं खेला है। इनमें अभिमन्‍यू ईश्‍वरन, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्‍णा और हर्षित राणा शामिल हैं।

पंत ने इंगलैंड में खेले 9 टेस्‍ट

  • शुभमन गिल ने इंग्‍लैंड में 3 टेस्‍ट मैच खेले हैं और 14.66 की औसत से 88 रन बनाए हैं। उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ 10 टेस्‍ट में 592 रन जड़े हैं। इस दौरान गिल की औसत 37.00 की रही है।
  • उपकप्‍तान ऋषभ पंत ने इंग्‍लैंड में 9 टेस्‍ट खेले हैं। इस दौरान विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 32.70 की औसत से 556 रन बनाए हैं। वहीं इंग्‍लैंड के खिलाफ 12 टेस्‍ट में 39.05 की औसत से वह 781 रन लगा चुके हैं।
  • अभिमन्‍यू ईश्‍वरन ने अब तक इंटरनेशनल डेब्‍यू नहीं किया है।
  • यशस्‍वी जायसवाल ने इंग्‍लैंड में कोई टेस्‍ट मैच नहीं खेला। हालांकि, उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 टेस्‍ट में 712 रन बनाए।

जडेजा ने खेले हैं 12 मुकाबले

  • ध्रुव जुरेल ने इंग्‍लैंड में कोई टेस्‍ट मैच नहीं खेला। हालांकि , इंग्‍लैंड के खिलाफ वह 3 टेस्‍ट में 190 रन बना चुके हैं।
  • करुण नायर ने इंग्‍लैंड की जमीं पर कोई टेस्‍ट नहीं खेला। हालांकि, इस टीम के खिलाफ 3 टेस्‍ट में उन्‍होंने 320 रन बनाए।
  • इंग्‍लैंड में खेले 9 टेस्‍ट में केएल राहुल ने 614 रन बनाए। वहीं इंग्लिश टीम के विरुद्ध वह 13 मैच में 955 रन लगा चुके हैं।
  • साई सुदर्शन ने अब तक टेस्‍ट डेब्‍यू नहीं किया है।
  • भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल सबसे अनुभवी टेस्‍ट प्‍लेयर रवींद्र जडेजा ने इंग्‍लैंड में खेले 12 टेस्‍ट में 642 रन बनाए। वहीं इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 20 टेस्‍ट में 1031 रन जड़े हैं।

बुमराह के पास 9 मैच का अनुभव

  • नीतीश रेड्डी ने इंग्‍लैंड के खिलाफ कोई टेस्‍ट नहीं खेला है।
  • वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्‍लैंड में कोई टेस्‍ट मैच नहीं खेला। वहीं इस टीम के विरुद्ध 3 मैच में वह 181 रन बना चुके हैं।
  • आकाशदीप ने इंग्‍लैंड में कोई टेस्‍ट नहीं खेला। तेज गेंदबाज ने इस टीम के खिलाफ 1 मैच में 3 विकेट चटकाए हैं।
  • अर्शदीप सिंह ने अब तक टेस्‍ट डेब्‍यू नहीं किया है।
  • भारतीय तेज गेंदबाजी की रीढ़ जसप्रीत बुमराह ने इंग्‍लैंड में खेले 9 टेस्‍ट में 37 शिकार किए हैं। साथ ही इंग्लिश टीम के खिलाफ 14 मुकाबलों में वह 60 विकेट चटका चुके हैं।

कुलदीप ने खेला है 1 मुकाबला

  • चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में खेले 1 टेस्‍ट में कोई विकेट नहीं चटकाया है। साथ ही इस टीम के विरुद्ध 6 टेस्‍ट में उनके नाम 21 सफलताएं हैं।
  • इंग्‍लैंड की जमीं पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज 6 टेस्‍ट खेले हैं और उन्‍होंने 23 विकेट झटके। वहीं इंग्‍लैंड के खिलाफ 11 मुकाबलों में उनके नाम 27 विकेट हैं।
  • प्रसिद्ध कृष्‍णा ना तो इंग्‍लैंड में और न ही इंग्‍लैंड के खिलाफ कोई टेस्‍ट मैच खेले हैं।
  • लॉर्ड शार्दुल ने इंग्लिश जमीं पर खेले 4 टेस्‍ट में 10 विकेट लिए। साथ ही इंग्‍लैंड के खिलाफ 3 टेस्‍ट में उन्‍हें 8 सफलताएं हासिल हुईं।
  • हर्षित राणा को सीरीज की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल किया गया। उन्‍होंने इंग्‍लैंड में और इंग्‍लैंड के खिलाफ कोई टेस्‍ट नहीं खेला है।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: लंदन में शुभमन गिल को मिला विराट का साथ, कोहली ने इन क्रिकेटर्स को दिया जीत का मंत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।