Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs RCB: राशिद खान और विराट कोहली की आसान नहीं राह, आईपीएल फाइनल से पहले जानिए हैरान करने वाले आंकड़े

    Updated: Sun, 31 May 2026 03:25 PM (IST)

    आईपीएल-2026 के फाइनल में आज मौजूदा विजेता आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। दोनों टीमें दूसरी बार विजेता बनने की फिराक में हैं। ...और पढ़ें

    आरसीबी के सामने गुजरात की चुनौती

    आरसीबी के सामने गुजरात की चुनौती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 अब खत्म होने की कगार पर है। इस सीजन का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटंस से है। फाइनल से पहले दोनों ही टीमों के लिए कुछ आंकड़े डराने वाले हैं। हालांकि, कुछ आंकड़े ऐसे हैं जो राहत भी दे सकते हैं।

    देखा जाए तो दोनों टीमों अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने की फिराक में हैं। गुजरात ने अपने आईपीएल डेब्यू में ही विजेता का तमगा हासिल किया था। साल 2022 में टीम ने अपना पहला खिताब जीता था। वहीं आईपीएल की शुरुआत से ही लीग का हिस्सा रही आरसीबी ने पिछले सीजन पहली ट्रॉफी उठाई थी।

    फाइनल के अहम आंकड़े

    • फाइनल में आरसीबी का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। उसने अभी तक चार बार फाइनल खेला है और एक ही बार जीता है। आरसीबी 2009, 2011, 2016 में फाइनल में हारी थी तो वहीं 2025 में फाइनल जीती थी।
    • गुजरात का फाइनल में रिकॉर्ड बराबरी का है। उसने दो फाइनल खेले हैं जिसमें से एक में जीत मिली है तो एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
    • फाइनल में विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। चार आईपीएल फाइनल मैचों में उनके बल्ले से कुल 148 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 34.75 का रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट 126.36 का रहा है।
    • आईपीएल में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। अभी तक दोनों टीमें कुल नौ बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें से पांच में आरसीबी ने जीत हासिल की है तो वहीं चार में गुजरात को जीत मिली है।
    • गुजरात के मुख्य गेंदबाज राशिद खान के टी20 फाइनल में आंकड़े डराने वाले हैं। इस दिग्गज स्पिनर ने अभी तक 10 टी20 फाइनल खेले हैं और सिर्फ नौ विकेट लिए हैं।
    • वहीं, आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टी20 फाइनल मैचों में कमाल किया है। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अभी तक पांच टी20 फाइनल खेले हैं और 10 विकेट अपने नाम किए हैं।

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT Final: चिन्नास्वामी भगदड़ से सबक, बेंगलुरु पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन; IPL 2026 फाइनल में सेलिब्रेशन पर बैन

    यह भी पढ़ें- RCB का IPL 2026 Final जीतना पक्का? GT से खिताबी जंग से पहले चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

    खबरें और भी