Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs RR: प्रभसिमरन सिंह ने जमाया 'चौका', अर्धशतक ठोक क्रिस गेल को छोड़ दिया पीछे

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 09:00 PM (GMT+05:30)

    प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया है और क्रिस गेल जैसे तूफानी बल्लेबाज को पीछे कर दिया है। ...और पढ़ें

    प्रभसिमरन सिंह ने जमाया अर्धशतक

    प्रभसिमरन सिंह ने जमाया अर्धशतक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने एक बार फिर बताया है कि फ्रेंचाइजी ने जो इतने सालों तक उन पर भरोसा किया था वो सही था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जमाया है। उनकी इस पारी ने पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

    प्रभसिमरन सिंह 2019 से पंजाब के साथ हैं और इस फ्रेंचाइजी ने लगातार उन्हें अपना साथ बनाए रखा है। शुरुआत में उन्हें ज्यादा मैच नहीं मिलते थे, लेकिन 2023 से वह पंजाब की प्लेइंग-11 का लगातार हिस्सा बन रहे हैं।

    इस सीजन का चौथा अर्धशतक

    राजस्थान ने पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और प्रभसिमरन ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दी। प्रियांश को तो जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेज दिया, लेकिन इसके बाद प्रभसिमरन ने मोर्चा संभाला और टीम को मजबूत किया। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लेते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनका इस सीजन का चौथा अर्धशतक है। अर्धशतक पूरा करने के लिए प्रभसिमरन ने 34 गेंदों का सामना किया।

    इससे पहले प्रभसिमरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन का पहला अर्धशतक जमाया था। उस मैच में प्रभसिमरन ने 51 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके बल्ले से नाबाद 80 रन निकले थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 76 रनों की पारी खेली थी। आज वह 59 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का मारा।

    खबरें और भी

    तीसरे नंबर पर पहुंचे

    इसी के साथ प्रभसिमरन एक खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह पंजाब के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इस मामले में केएल राहुल पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 25 बार 50 का आंकड़ा पार किया है। उनके बाद शॉन मार्श हैं जिन्होंने 21 बार ये काम किया है। प्रभसिमरन 11 बार ये काम कर चुके हैं। क्रिस गेल उनके बाद 11 बार 50 प्लस स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs RR Playing-11: पंजाब में आया 150 की रफ्तार से बॉलिंग करने वाला गेंदबाज, राजस्थान ने तूफानी बल्लेबाज को किया बाहर

    यह भी पढ़ें- एक ताने से परेशान हो गए थे श्रेयस अय्यर, फिर खुद को बदलने की ठानी और मचा दिया हंगामा; खुद बताई दर्द भरी कहानी