PBKS vs RR Playing-11: पंजाब में आया 150 की रफ्तार से बॉलिंग करने वाला गेंदबाज, राजस्थान ने तूफानी बल्लेबाज को किया बाहर
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने आज के मैच में अपनी प्लेइंग-11 में दो-दो बदलाव किए हैं। पंजाब ने तूफानी गेंदबाज को अपनी टीम में जगह दी है। ...और पढ़ें

राजस्थान ने किया तूफानी बल्लेबाज को बाहर
HighLights
राजस्थान ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
दोनों टीमों ने किए दो-दो बदलाव
राजस्थान की कोशिश पंजाब का विजयी रथ रोकने की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले जा रहे आईपीएल-2026 के मैच में मेजबान पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दोनों टीमों ने दो-दो बदलाव किए हैं।
पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। उसने सात मैच खेले हैं जिसमें से छह में उसे जीत मिली है तो वहीं एक मैच रद हुआ है। वहीं राजस्थान ने आठ मैचों में से पांच में जीत और तीन में हार झेली है। इस मैच में राजस्थान पंजाब के विजयी रथ को रोकना चाहेगी।
पंजाब ने दिया तूफानी गेंदबाज को मौका
पंजाब की टीम ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। लगातार अपनी फील्डिंग से निराश करने वाले शशांक सिंह को बाहर किया गया है। उनकी जगह सूर्यांश शेडगे आए हैं। एक और बदलाव टीम ने किया है। तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को बाहर जाना पड़ा है। उनकी जगह लॉकी फर्ग्यूसन टीम में आए हैं जो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का दम रखते हैं। उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस से खेलते हुए 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
ऐसे में राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा। देखना होगा कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस तूफानी गेंदबाज का सामना कैसे करते हैं।
राजस्थान ने भी किए दो बदलाव
वहीं राजस्थान ने भी अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। उसने फॉर्म से जूझ रहे तूफानी बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी जगह श्रीलंका के दासुन शनाका आए हैं। वहीं रवि बिश्नोई की जगह यश पुंजा को मौका दिया है।
खबरें और भी
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, यश पुंजा
राजास्थान की बेंच: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स बेंच: विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान
यह भी पढ़ें- एक ताने से परेशान हो गए थे श्रेयस अय्यर, फिर खुद को बदलने की ठानी और मचा दिया हंगामा; खुद बताई दर्द भरी कहानी
यह भी पढ़ें- 'सभी की इज्जत करो, ईमानदार रहो', विराट कोहली ने बच्चों को दिया जीवन सुधारने का ज्ञान, बताया अपना अनुभव