Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs IRE: आयरलैंड दौरे पर बुमराह एंड कंपनी की अग्नि परीक्षा, इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना होगी एक चुनौती

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 12:38 PM (IST)

    भारतीय युवा टीम जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गई। जहां तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम ने पहला टी-20 मैच आ ...और पढ़ें

    IND Vs IRE- आयरलैंड दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे। फोटो- ट्विटर
    IND Vs IRE- आयरलैंड दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे। फोटो- ट्विटर

    HighLights

    1. भारत ने आयरलैंड में नहीं गंवाई है एक भी सीरीज
    2. दोनों ही बार भारत ने आयरलैंड पर किया है क्लीन स्वीप
    3. दोनों टीमों के बीच खेला गया था 2009 में पहला टी-20 मैच

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज का दौरा खत्म होते ही भारतीय टीम आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। इस बार टीम की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे और युवा खिलाड़ी आयरलैंड दौरे पर अजेय बढ़त को कायम रखने की कोशिश करेंगे। आयलैंड दौरे पर भारतीय टीम कभी भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है। आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम एशिया कप खेलेगी।

    गौरतलब हो कि भारतीय टीम की यह आयरलैंड के खिलाफ तीसरी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज (IND Vs IRE T20 Series) है। इससे पहले 2018 और 2022 में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 2-2 मैच की टी-20 सीरीज खेली थी। इन दोनों ही सीरीज में भारत ने आयरलैंड पर 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। भारतीय टीम ने 2018 में मेजबान देश के खिलाफ पहला मैच 76 और दूसरा मैच 143 रन से जीतकर अपने नाम किया था।

    दो बार किया है क्लीन स्वीप

    साल 2022 में जब टीम इंडिया ने आयरलैंड का दौरा किया तो टीम को पहले मैच में आसानी से 7 विकेट से जीत मिली, लेकिन दूसरे मुकाबले में मेजबान देश ने कड़ी टक्कर दी। दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने 226 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में आयरलैंड टीम ने 221 रन बनाकर कड़ा मुकाबला किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच पलट ना जाए, लेकिन टीम इंडिया ने वापसी की और मैच अपने नाम कर लिया था।

    2009 में हुआ था दोनों के बीच पहला टी-20 मैच

    बता दें कि भारतीय टीम ने पहला टी-20 मैच आयरलैंड के खिलाफ 2009 के टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। इस मैच में भारत ने आयरिश टीम को 8 विकेटों से धूल चटाई थी। कुल मिलाकर भारतीय टीम अब तक आयरलैंड के खिलाफ अजेय रही है। भारतीय फैन्स जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में इस टीम से भी यही उम्मीद करेंगे कि टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखे और मेजबान टीम पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर स्वदेश लौटें।

    खबरें और भी