Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आखिरकार हो ही गई Team India में इस खिलाड़ी की वापसी, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 05:51 PM (IST)

    जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम इंडिया मंगलवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। 18 अगस्त को मालाहाइड डबलिन में ...और पढ़ें

    आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 के लिए रवाना हुई टीम इंडिया। फोटो- एक्स से साभार
    आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 के लिए रवाना हुई टीम इंडिया। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 के लिए रवाना हुई टीम इंडिया
    2. तीनों मैच मालाहाइड के डबलिन में खेले जाएंगे
    3. लंबे समय बाद बुमराह की टीम इंडिया मे वापसी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Team India departs for Ireland T20I Series: जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम इंडिया मंगलवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। तीन मैचों की टी 20I सीरीज 18 अगस्त को मालाहाइड, डबलिन में शुरू होगी। इसके बाद 20 अगस्त और 23 अगस्त को इसी जगह पर सीरीज के बाकी दो मैच खेले जाएंगे।

    बीसीसीआई ने किया पोस्ट-

    बीसीसीआई BCCI ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर पर) पर टीम इंडिया की कुछ तस्वीरें शेयर की है। बोर्ड ने कैप्शन में लिखा है कि आयरलैंड आ गए। फैंस ने इन तस्वीरों को काफी पसंद किया है और बुमराह की टीम में वापसी पर खुशी जताई है। बता दें कि इस सीरीज के लिए बुमराह Jasprit Bumrah को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है।

    ये खिलाड़ी भी आए नजर-

    साथ ही इन तस्वीरों में बुमराह, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे नजर आ रहे हैं। इस सीरीज के साथ ही लंबे समय से चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर बुमराह Jasprit Bumrah Comeback वापसी कर रहे हैं। बुमराह सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं।

    लंबे अरसे बाद वापसी कर रहे बुमराह-

    पीठ की चोट के चलते उनकी सर्जरी के बाद वे एसीए में रिहैब के दौर ये गुजर रहे थे। ऐसे में इस सीरीज में बुमराह की फिटनेस Jasprit Bumrah fitness भी काफी मायने रखती है। क्योंकि भारत को अगले महीने एशिया कप और उसके बाद क्रिकेट का महाकुंभ विश्व भी खेलना है। इस सीरीज में बुमराह की फिटनेस पर पूरा ध्यान देने की कोशिश रहेगी। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के किलाफ टी20 सीरीज में 3-2 से हार का सामना किया।  

    खबरें और भी

    भारतीय टीम-

    जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान