Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jos Buttler का टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा, फिफ्टी की सेंचुरी लगाई; 14000 के स्‍पेशल क्‍लब में मारी एंट्री

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 06:59 PM (IST)

    लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को गुजरात टाइटंस के अनुभवी बल्‍लेबाज जोस बटलर का बल्‍ला चला। ...और पढ़ें

    बटलर ने लगाया अर्धशतक।

    बटलर ने लगाया अर्धशतक।

    HighLights

    1. बटलर ने एक मैच में बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड

    2. जोस बटलर ने खेली 60 रन की पारी

    3. गुजरात ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को गुजरात टाइटंस के अनुभवी बल्‍लेबाज जोस बटलर का बल्‍ला चला। लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ 165 रन चेज करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद आए बटलर ने कप्‍तान शुभमन‍ गिल के साथ मिलकर कमाल की साझेदारी की।

    100वीं फिफ्टी लगाई 

    इस दौरान बटलर ने 29 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से फिफ्टी लगाई। यह टी20 क्रिकेट में बटलर की 100वीं फिफ्टी है। इसके अलावा टी20 में उन्‍होंने 8 शतक भी लगाए हैं। वह टी20 में 100 फिफ्टी लगाने वाले तीसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। डेविड वॉर्नर ने टी20 में 116 और विराट कोहली ने 106 फिफ्टी ठोकी हैं।

    14 हजार रन पूरे किए

    मुकाबले में 39 रन बनाते ही बटलर के टी20 क्रिकेट में 14000 रन भी पूरे हो गए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 5वें बल्‍लेबाज बन गए हैं। बटलर ने 497 टी20 मैच की 468 पारियों में यह कीर्तिमान स्‍थापित किया है। क्रिस गेल ने 423 पारियों में ही 14,000 टी20 रन जड़ दिए थे। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने इस आंकड़े को छूने के लिए 431 पारियों की मदद ली थी।

    टी20 में 14000 रन बनाने वाली पारियां

    • 423 पारी: क्रिस गेल
    • 431 पारी: डेविड वॉर्नर
    • 468 पारी: जोस बटलर
    • 505 पारी: एलेक्‍स हेल्स
    • 633 पारी: कीरोन पोलार्ड
     
     
     

    बटलर ने बनाए 60 रन

    फिफ्टी लगाने के बाद बटलर ज्‍यादा देर मैदान पर नहीं टिके। उन्‍होंने 37 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में बटलर ने 11 चौके लगाए। उनके और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी हुई। मुकाबले की बात करें तो गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: वेस्‍टइंडीज के तूफानी बल्‍लेबाजों के बीच 'फ्लाइंग क्‍लब' का हिस्‍सा बने Jos Buttler, रोहित शर्मा बहुत पीछे!

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- GT vs DC: डेविड मिलर ने मैच बनाया भी, फंसाया भी... दिल्ली के घर में घुसकर गुजरात ने छीनी जीत