Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR vs CSK: 19 साल में पहली बार... सीएसके से मैच हारते ही केकेआर के माथे पर लगा कलंक

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:23 PM (IST)

    KKR Register New IPL Record: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब तक बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया है। कोलकाता न ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सीएसके ने केकेआर को 32 रन से हराया

    2. केकेआर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

    3. केकेआर ने सीजन की चौथी हार झेली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 22वें मैच में केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बार हार झेलनी पड़ी। ये उनकी मौजूदा सीजन में 5 मैचों में चौथी हार रही, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद रहा, जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 1 अंक मिला। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन पांच मैचों में लगातार दूसरी जीत हासिल की। सीएसके के हाथों मिली हार के साथ केकेआर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

    KKR के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

    दरअसल, केकेआर (Kolkata Knight Riders IPL 2026) की टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। आईपीएल इतिहास में ये पहली बार रहा, जब केकेआर की टीम 18 साल में और 19 सीजन में पहली बार अपने शुरुआती पांच मैचों में से एक भी जीत नहीं सका। तीन बार की चैंपियन टीम को इस सीजन एमआई, एसआरएच, एलएसजी और सीएसके से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश से धुल गया था।

    इतना ही नहीं, सीएसके (Chennai Super Kings IPL) ने 193 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए रिकॉर्ड बनाया। सीएसके की टीम इस सीजन 200 से कम का टारगेट देकर जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी। इस सीजन अब तक 8 बार टीमों ने 200 से कम का लक्ष्य दिया है और सिर्फ सीएसके ने ही इसका सफलतापूर्वक बचाव किया है। बाकी 7 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को हार मिली है। 

    चेन्नई ने आईपीएल 2024 से अब तक 11 बार विपक्षी टीमों को 200 से कम का लक्ष्य दिया। इसमें यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब सीएसके की टीम 200 रन से कम के लक्ष्य को डिफेंड करने में कामयाब हो पाई है। बाकी नौ मौकों पर टीम को हार मिली।

    खबरें और भी

    केकेआर को मिली सीजन की चौथी हार

    एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK बनाम KKR) से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। फिन एलेन महज 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुनील नरेन 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

    केकेआर के रिंकू सिंह का बल्ला खामोश रहा और वो 6 रन ही बना सके। कैमरन ग्रीन को नूर अहमद ने बिना खाता खोले ही आउट किया। रोवमैन पॉवेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रमनदीप सिंह 35 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके की तरफ से नूर अहमद ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कम्बोज ने दो विकेट चटकाए, जबकि खलील-अकील हुसैन ने 1-1 विकेट लिए। 

    इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 गंवाकर 192 रन बनाए। टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए। हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन ही बना सके। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: सीएसके की जीत से मुंबई को नुकसान, केकेआर के खस्ता हाल; प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 कौन?

    यह भी पढ़ें- KKR vs CSK: 'अब बदलाव...', चौथी हार के बाद कप्तान Ajinkya Rahane का फूटा गुस्सा; फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी