KKR vs DC: केएल राहुल ने IPL के इतिहास में पहली बार किया ये अद्भुत कारनामा, विराट-रोहित के क्लब में भी मारी एंट्री
केएल राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अर्धशतक लगाया और इसी के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में ए ...और पढ़ें

केएल राहुल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेलते हुए केएल राहुल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल में ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी नहीं कर सका है। इसके अलावा राहुल ने रोहित शर्मा की भी बराबरी कर ली है। केएल ने कोलकाता के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया और इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
राहुल ने आईपीएल 2026 में बल्ले से कमाल दिखाया है। भले ही दिल्ली की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन राहुल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने इस सीजन 593 रन बनाए लेकिन उनकी प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी। दिल्ली को कुछ ऐसे मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जहां उनकी जीत सुनिश्चित लग रही थी। हालांकि, राहुल ने पूरे सीजन कमाल की बल्लेबाजी की।
केएल राहुल ने रचा इतिहास
राहुल ने कोलकाता के खिलाफ 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जो आईपीएल के इतिहास में कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर सका है। राहुल ने इस सीजन 6 अर्धशतक लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के एक सीजन में दो बार छह 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर बैटर बन गए हैं। उनके अलावा दो बार ये कारनामा किसी भी खिलाड़ी नहीं किया है।
IPL के एक सीजन में सबसे अधिक 50+ का स्कोर-
- ऋषभ पंत - 6 (2018)
- केएल राहुल - 6 (2018)
- प्रभसिमरन सिंह - 6 (2026)
- केएल राहुल - 6 (2026)
केएल राहुल ने की रोहित शर्मा की बराबरी
राहुल ने आईपीएल करियर में 51वीं बार 50+ का स्कोर बनाया। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित ने भी अपने आईपीएल करियर में ये कारनामा 51 बार किया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल में सबसे अधिक 50+ का स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे ऊपर विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन का नाम शामिल है।
खबरें और भी
IPL में सबसे अधिक 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज-
विराट कोहली - 76
डेविड वॉर्नर - 66
शिखर धवन - 53
केएल राहुल - 51
रोहित शर्मा - 51
यह भी पढ़ें- MI vs RR: जीत के साथ अंतिम-4 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स की उम्मीदों पर फिरा पानी
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के तूफान को दीपक चाहर ही रोक पाते, IPL इतिहास में नहीं लगा पाए कोई बाउंड्री; बेहद शर्मनाक हैं आंकड़े