वैभव सूर्यवंशी के तूफान को दीपक चाहर ही रोक पाते, IPL इतिहास में नहीं लगा पाए कोई बाउंड्री; बेहद शर्मनाक हैं आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खौफ ऐसा कि दिग्गज से दिग्गज गेंदबाज उनकी बैटिंग के आगे पानी मां ...और पढ़ें

दीपक चाहर-वैभव सूर्यवंशी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खौफ ऐसा कि दिग्गज से दिग्गज गेंदबाज उनकी बैटिंग के आगे पानी मांगते नजर आते हैं। जसप्रीत बुमराह हो, पैट कमिंस या भुवनेश्वर कुमार, आईपीएल 2026 में वैभव ने सभी गेंदबाजों के खिलाफ प्रहार किया।
हालांकि, लीग में एक गेंदबाज है जिसके आगे वैभव बेबस नजर आते हैं। चौकों-छक्कों के लिए जाने जाने वाले वैभव इस गेंदबाज के खिलाफ आईपीएल में 1 बाउंड्री तक नहीं लगा पाए हैं। यह गेंदबाज कोई और नहीं दीपक चाहर हैं।
वैभव ने बनाए 4 रन
रविवार को आईपीएल 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया। वैभव ने मैच में दीपक चाहर की 2 गेंदों का सामना किया। पहली गेंद (2.3 ओवर) पर उन्होंने हवाई फायर का प्रयास किया, जिसे बाउंड्री पर विल जैक्स ने नाकाम कर दिया और 1 रन ही बना। दूसरी गेंद (4.1 ओवर) पर तो चाहर ने वैभव को नमन धीर के हाथों कैच आउट ही करा दिया। वैभव ने 6 गेंदों का सामना किया और वह 4 रन ही बना सके।
Both #RR openers back in the hut ✅@mipaltan are elated and how 💙
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/ZzM8XS5Bh9
चाहर बनाम वैभव
आईपीएल इतिहास में दीपक चाहर बनाम वैभव सूर्यंवशी की बात करें तो 15 साल के बल्लेबाज पर तेज गेंदबाज भारी पड़ता है। आईपीएल 2025 और 2026 में दीपक चाहर ने वैभव को 5 गेंद की हैं। इस दौरान 3 गेंद डॉट रही हैं, वहीं 2 गेंदों पर 2 रन बने हैं। इसके अलावा दीपक ने वैभव को 2 बार आउट भी किया है। चाहर के खिलाफ वैभव कोई चौका-छक्का नहीं लगा पाए हैं।
खबरें और भी
वैभव के प्रदर्शन पर नजर
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो लीग स्टेज में उन्होंने सभी 14 मैच खेले। इस दौरान 14 पारियों में उन्होंने 41.64 की औसत और 232.27 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए। मौजूदा सीजन में वैभव 1 शतक के साथ ही 3 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। इतना ही नहीं उनके बल्ले से 50 चौके और 53 शानदार छक्के देखने को मिले है।