Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs PBKS: मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड बुक में मचाई हलचल, IPL के इतिहास में पहली बार किया ये कारनामा

    Updated: Sat, 23 May 2026 11:21 PM (IST)

    मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका है। शमी ने आर्चर को पीछे छोड़ा है। ...और पढ़ें

    मोहम्मद शमी

    मोहम्मद शमी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खास कारनामा किया है। उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो अब तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा है। शमी ने पंजाब के खिलाफ पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्या का विकेट हासिल किया और इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शमी ने गेंद के साथ इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई क्योंकि नई गेंद के साथ दो विकेट चटकाए। उन्होंने इसी के साथ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आईपीएल में अब तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका है।

    मोहम्मद शमी ने जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा

    शमी ने पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को पारी की पहली ही गेंद पर अपना शिकार बनाया। प्रियांश ने आईपीएल के पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन दूसरे हाफ में उनका बल्ला शांत हो गया है। इस वजह से पंजाब के प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली क्योंकि पहले वे अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देते थे। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में वे ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए हैं।

    शमी ने आईपीएल के इतिहास में छठी बार पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया है। इसी के साथ उन्होंने जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ दिया है। शमी ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले वे जोफ्रा आर्चर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, जहां उन्होंने 5 बार ये कारनामा किया था।

    खबरें और भी

    पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत

    लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने सबसे अधिक 44 गेंदों पर 72 रन बनाए। उनके अलावा आयुष बडोनी ने भी तेज तर्रार पारी खेलते हुए 18 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की शुरुआत खराब रही और पहली गेंद पर विकेट गंवा दिया। इसके बाद कूपर कोनोली भी 22 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें भी मोहम्मद शमी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

    यह भी पढ़ें- LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर पंजाब को एक महीने बाद मिली जीत, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से टेस्ट की ट्रेनिंग ले रहे थे रचिन रविंद्र, IPL 2026 छोड़ने के बाद किया बड़ा खुलासा