Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs SL: धोनी के ब्रह्मास्त्र के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ किया यह कमाल

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 08:06 PM (GMT+05:30)

    श्रीलंका के कप्तान दासुन शानका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेम्बा बावुमा का जल्दी विकेट लेने पर लगा की श्रीलंका ने सही फैसला किया ह ...और पढ़ें

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका टीम। फोटो- एपी
    साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका टीम। फोटो- एपी

    HighLights

    1. वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए पथिराना ने खर्च किए सबसे ज्यादा रन
    2. साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ किसी टीम द्वारा बनाया हाई स्कोर
    3. भारत के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। साथ ही श्रीलंका के खिलाफ किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 2009 में राजकोट में खेले गए मैच में 7 विकेट पर 414 रन बनाए थे।

    श्रीलंका के कप्तान दासुन शानका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेम्बा बावुमा का जल्दी विकेट लेने पर लगा की श्रीलंका ने सही फैसला किया है, लेकिन क्विंटन डी कॉक और रासी वैन डू डुसेन ने 204 रन की साझेदारी कर इसे गलत साबित कर दिया। दोनों ने शतकीय पारी खेली और एक बड़े स्कोर की नींव रखी।

    साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने की खूब पिटाई

    इन दोनों के आउट होने के बाद एडम मार्करम ने लंकाई गेंदबाजों की खबर ली। क्विंटन डी कॉक और रासी वैन डू डुसेन की रखी नींव को मजबूती और साउथ अफ्रीका को विशाल स्कोर बनाने में मदद की। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 428 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अवाला यह वनडे में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा टीम स्कोर है। साल 2009 में राजकोट में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 414/7 का स्कोर बनाया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने पीछे छोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- भारत को डराने की कोशिश! मैच से पहले पैट कमिंस ने कहा- हमने इंडिया में अपने देश से ज्यादा क्रिकेट खेला

    वनडे विश्व कप में श्रीलंकाई गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन:-

    • 91 - अशांथा डी मेल बनाम वेस्टइंडीज, कराची 1987
    • 95 - मथीशा पथिराना बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2023*
    • 88 - नुवान प्रदीप बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल 2019
    • 87 - थिसारा परेरा बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2015

    इसके अवाला वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड मथीशा पथिराना के नाम दर्ज हो गया। पथिराना ने इस मैच में सर्वाधिक रन लुटाए। मथीशा पथिराना ने 10 ओवर में 95 रन खर्च किए। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अशांथा डी मेल ने 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 91 रन दिए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- SA vs SL: दिल्ली में चला Quinton De Kock और Rassi Van Der Dussen का जादू, श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी