Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs SL: दिल्ली में चला Quinton De Kock और Rassi Van Der Dussen का जादू, श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 06:38 PM (GMT+05:30)

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका (SA vs SL) को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के कप्तान ट ...और पढ़ें

    श्रीलंका के खिलाफ क्विंटन और डुसेन ने जड़ा शतक। फोटो- एपी
    श्रीलंका के खिलाफ क्विंटन और डुसेन ने जड़ा शतक। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) और रासी वैन डेर डुसेन (Rassi Van Der Dussen) का जादू दिल्ली वासियों के सिर चढ़कर बोला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस मैच में रासी वैन डेर डुसेन और क्विंटन डी कॉक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े। दोनों दूसरे विकेट के लिए 174 गेंद पर 204 रन की साझेदारी की।

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शुरू हुआ क्विंटन और डुसेन का जलवा। इन दोनों ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी की खैर ली।

    क्विंटन डी कॉक ने की गेंदबाजों की पिटाई

    क्विंटन डी कॉक ने 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जबकि रासी वैन डेर डुसेन ने भी शतक जड़ा। रासी वैन डेर डुसेन ने 110 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलाकर श्रीलंका के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

    यह भी पढे़ें- WCL 2024: फिर से लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, भारत-पाकिस्तान सहित इन छह देशों के रिटायर्ड खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    साउथ अफ्रीका ने बनाया वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

    गौरतलब हो कि श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया। अफ्रीका ने श्रीलंका को 429 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं, एडम मार्करम ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। मार्करम ने 49 गेंद पर शतक जड़ा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारत को डराने की कोशिश! मैच से पहले पैट कमिंस ने कहा- हमने इंडिया में अपने देश से ज्यादा क्रिकेट खेला