Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs KKR: रिकॉर्ड्स, रन चेज और रोमांच... मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदकर रचा नया इतिहास

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:50 AM (IST)

    Mumbai Indians Record Run Chase IPL 2026: केकेआर को 6 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। 221 रन के लक्ष्य का पीछा कर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से दी मात

    2. मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद पहली बार जीता आईपीएल में पहला मैच

    3. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज करते हुए जीत हासिल की 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लगता है आईपीएल के इस सीजन में 200 का आंकड़ा कमजोर साबित होने वाला है, क्योंकि शुरुआती दो दिन में दो टीमों ने 200 रनों से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करते हुए आसान जीत हासिल की। 28 मार्च को विराट कोहली की आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 203 रन बनाकर हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की तो रविवार को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 224 रन बनाकर केकेआर के खिलाफ अपना पहला ही मैच जीत लिया। 

    Mumbai Indians की KKR पर धांसू जीत

    दरअसल, साल 2012 के बाद मुंबई ने अपना पहला ओपनिंग मुकाबला जीता। यही नहीं आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये मुंबई की सबसे बड़ी जीत है। साल 2012 में एमआई  टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। मुंबई का बेस्ट रन चेज भी CSK के खिलाफ ही 2021 में आया था, तब टीम ने 219 रन चेज किए थे।

    IPL में 200 से ज्यादा रन का सबसे सफल रन चेज

    8 - PBKS

    6 - MI*

    4 - RR

    4 - SRH

    4 - RCB

    IPL में किसी एक मैदान पर किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

    11 - MI बनाम KKR, वानखेड़े में (13 मैच)*

    9 - KKR बनाम PBKS, कोलकाता में (14 मैच)

    9 - SRH बनाम PBKS, हैदराबाद में (10 मैच)

    IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

    25 - MI बनाम KKR (36 मैच)*

    21 - CSK बनाम RCB (35 मैच)

    21 - KKR बनाम PBKS (35 मैच)

    21 - MI बनाम CSK (39 मैच)

    21 - MI बनाम DC (37 मैच)

    2012 के बाद से IPL सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की ये पहली जीत है। इससे पहले वे लगातार 13 मैच हार चुके थे।

    IPL में सबसे ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करना

    262 - PBKS बनाम KKR, कोलकाता, 2024

    246 - SRH बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025

    228 - RCB बनाम LSG, लखनऊ, 2025

    224 - RR बनाम PBKS, शारजाह, 2020

    224 - RR बनाम KKR, कोलकाता, 2024

    221 - MI बनाम KKR, वानखेड़े, 2026*

    रोहित-रयान का तूफान

    रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की तूफानी पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर वानखेड़े स्टेडियम में खुशियां बिखेर दीं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। 

    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठाया और सिर्फ 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों ओपनर रोहित और रेयान ने अर्धशतक जड़कर पहले विकेट के लिए 72 गेंदों पर 148 रन की शानदार साझेदारी की। 

    खबरें और भी

    रोहित ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 38 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रिकेल्टन ने रोहित से एक गेंद ज्यादा लेते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और 81 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

    इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव यहां भी असफल साबित हुए और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, शुरुआती साझेदारी इतनी मजबूत थी कि मुंबई को लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

    रहाणे-एलन ने की अच्छी शुरुआत

    इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि पावरप्ले के अंतिम ओवर में टीम को पहला झटका लगा, जब फिन एलन आउट हो गए। 

    ऐलन ने रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 32 गेंदों में 69 रन की साझेदारी की। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसके बाद जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया। 

    दूसरी ओर कैमरून ग्रीन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 10 गेंदों में 18 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए। प्लेयर ऑफ द मैच शार्दुल ने तीन विकेट लेकर कमाल की गेंदबाजी की। 

    अंगकृष और रिंकू ने की अर्धशतकीय साझेदारी

    मध्य ओवरों में अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभालते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 60 रन की अहम साझेदारी की। अंगकृष ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में तेजी से रन जुटाते हुए मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 

    दूसरी ओर, रिंकू सिंह ने भी उपयोगी योगदान दिया और पारी को 220 के पार पहुंचाने में मदद की। हालांकि अंतिम ओवरों में बुमराह और बोल्ट की यॉर्कर के सामने ये कुछ कम रन बना पाए। 

    महंगे साबित हुए हार्दिक

    मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में महंगे साबित हुए। उन्होंने पारी का चौथा ओवर किया, जिसमें क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और फिन ऐलन मौजूद थे। दोनों बल्लेबाजों ने इस ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बटोर लिए। यह आईपीएल में हार्दिक पांड्या के एक ओवर में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले उन्होंने 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी एक ओवर में 26 रन खर्च किए थे।

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR: 'अब कहीं नहीं जाना…', लॉर्ड शार्दुल से हार्दिक पांड्या का भावुक वादा; रोहित की दिल खोलकर की तारीफ

    यह भी पढ़ें- 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए', कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने पर उखड़े दिखे अंजिक्य रहाणे; अपनी चोट पर भी दिया अपडेट