MI vs RR: इस बार नहीं चूके नमन धीर, Vaibhav Suryavanshi का कैच लपका; राजस्थान को 10 गेंद में दोहरा झटका
Vaibhav Suryavanshi: यशस्वी जायसवाल 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी केवल 4 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। ...और पढ़ें

MI vs RR: दीपक चाहर ने Vaibhav Suryavanshi का किया शिकार
HighLights
MI vs RR: एमआई-आरआर के बीच IPL 2026 का 69वां मैच आज
राजस्थान रॉयल्स को ओपनर्स के तौर पर लगे दो बड़े झटके
वैभव सूर्यवंशी बने दीपक चाहर का शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi IPL: आईपीएल 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में एमआई टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करने आए। यशस्वी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की कोशिश की। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी भी पहले ओवर में छक्का जड़ने के प्रयास में थे, लेकिन विल जैक्स ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। वैभव, जिन पर आज हर किसी की निगाहें थी, वो महज 6 गेंद खेलकर 4 रन बनाकर आउट हुए, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया।
Deepak Chahar ने Vaibhav Suryavanshi का किया शिकार
दरअसल, RR की पारी के 5वें ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर (Deepak Chahar dismissed Vaibhav Suryavanshi) ने वैभव सूर्यवंशी को नमन धीर (Naman Dhir Catch) के हाथों कैच आउट कराया। दीपक चाहर ने गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, जिस पर वैभव ने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद उनके बाहरी हिस्से पर लगी और डीप बैकवर्ड प्वाइंट से दौड़ते हुए नमन धीर ने शानदार कैच लपका।
एक समय लग रहा था कि कैच पकड़ने के लिए शार्दुल ठाकुर और नमन धीर के बीच कंफ्यूजन के चक्कर में टक्कर हो सकती है और ये कैच ड्रॉप हो सकता है, लेकिन शार्दुल (Shardul Thakur) ने समझदारी दिखाई और नमन धीर के साथ सही तालमेल बिठाते हुए उन्होंने नमन को कैच पकड़ने दिया। इस दौरान वैभव 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउच हुए। इस तरह राजस्थान को महज 10 गेंदों के अंदर दोहरा झटका वैभव के रूप में लगा।
खबरें और भी
वैभव से पहले यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान की टीम को पहला झटका लगा। यशस्वी पारी के चौथे ओवर में विल जैक्स का शिकार बने। विल जैक्स ने कॉर्बिन बॉश के हाथों यशस्वी को कैच आउट कराया। इस दौरान वो 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए।
Naman Dhir ने नहीं दोहराई पुरानी गलती
बता दें कि नमन धीर के नाम इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने का अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में वैभव का कैच ड्रॉप करने में उन्होंने कोई गलती नहीं की। हालांकि, इस बार नमन धीर और शार्दुल ठाकुर के बीच कैच लपकने के लिए आपस में टक्कर हो सकती थी, लेकिन दोनों ने समझदारी दिखाई।
इससे पहले एमआई बनाम आरसीबी के बीच 11 मई को खेले गए मैच के दौरान तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच क्रुणाल पांड्या का कैच लपकने के चक्कर में भिड़ंत हो गई थी। नतीजा ये हुआ था कि ये गेंद ड्रॉप हुई और क्रुणाल को जीवनदान मिला था और एमआई की टीम आरसीबी से मैच हारने के साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।
इस वीडियो में आप देखिए कैसे Will Jacks और Deepak Chahar ने Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Sooryavanshi को जल्दी ही आउट कर दिया। RR की जीत के लिए इनका चलना कितना जरूरी था मैच के अंत तक पता चल जाएगा। #MIvsRR pic.twitter.com/fHa7IId56m
— आपणो राजस्थान (@aapnorajsthan__) May 24, 2026
वैभव का लंबा हुआ इंतजार
आईपीएल के किसी सीजन में सर्वाधिक छक्के बनाने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वैभव को आज 7 छक्कों की जरूरत थी, लेकिन छक्के जड़ना तो दूर वैभव 6 गेंद का सामना करके ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में वैभव का इंतजार लंबा हो गया है। आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के पास है, जिन्होंने साल 2012 में 59 सिक्स लगाए थे, जबकि वैभव के नाम 53 छक्के दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- 'Jacks' Off All बने Will, बाउंड्री पर दिखाई गजब की फुर्ती, वैभव सूर्यवंशी को हुआ तगड़ा नुकसान