मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड्स बुक में मचाई 'हलचल', खास कारनामा कर इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम
मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। वह कपिल देव और जहीर खान जैसे ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। वे इस टूर्नामेंट में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में एक विकेट लिया था और दूसरी पारी में अब तक दो विकेट ले चुके हैं। इसी के साथ शमी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कपिल देव और जहीर खान जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है।
शमी ने ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ जैसे ही दूसरा विकेट लिया, उन्होंने इतिहास रच दिया। वे उन भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 या फिर उससे अधिक विकेट लिए हैं। बता दें कि शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वे घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए शमी ने इतिहास रच दिया है।
मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास
शमी भारत के छठे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 900 या फिर उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है। उनसे पहले पांच भारतीय तेज गेंदबाजों ने कारनामा किया था। बता दें कि इसमें इंटरनेशनल, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को भी शामिल किया गया है। लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल देव का नाम है, जिन्होंने 1170 विकेट झटके थे।
क्रिकेट करियर में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज (भारतीय)-
- कपिल देव - 1170
- जहीर खान - 1168
- जयदेव उनादकट - 941
- जवागल श्रीनाथ - 940
- विनय कुमार - 923
- मोहम्मद शमी - 900*
मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर
शमी ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 229 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 108 वनडे मैचों में 206 विकेट झटके हैं। 25 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 462 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 438 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें टी20, फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और आईपीएल भी शामिल हैं।
