Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शमी के आगे लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया की पारी, भारतीय सिलेक्टर्स की उड़ी नींद, WC में Team India की बढ़ी मुश्किल

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 08:30 AM (IST)

    तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आस्ट्रेलिया के विरुद्ध यहां खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिससे कंगारू टीम 50 ओवर में 276 रन पर आलआउट हो ग ...और पढ़ें

    शमी ने भारतीय सिलेक्टर्स की उड़ी नींद। फोटो- एक्स से साभार
    शमी ने भारतीय सिलेक्टर्स की उड़ी नींद। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. शमी ने भारतीय सिलेक्टर्स की उड़ी नींद
    2. मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के झटके पांच विकेट
    3. भारत ने जीता मुकाबला

    विकास शर्मा, चंडीगढ़। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आस्ट्रेलिया के विरुद्ध यहां खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिससे कंगारू टीम 50 ओवर में 276 रन पर आलआउट हो गई। शमी ने इस मैच में पांच विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन ने जहां प्रशंसकों को खुश होने का अवसर दिया, वहीं चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी।

    गेंदबाजी में कई विकल्प-

    भारतीय टीम प्रबंधन के सामने वनडे विश्व कप में गेंदबाजी विभाग में कई विकल्प मौजूद हैं। विश्व कप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में किसे अंतिम एकादश में जगह मिलेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

    चोट से वापस आए बुमराह-

    बुमराह चोट से वापसी कर चुके हैं, जबकि सिराज ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। अब शमी ने भी दमदार प्रदर्शन कर अपना दावा पुख्ता कर लिया है। आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले मैच में सिराज को आराम देकर शमी को चुना गया और उन्होंने इस मौके का अच्छे से फायदा उठाया।

    ये भी पढ़ें:- 6 साल बाद घरेलू जमीन पर Ashwin की ODI में वापसी, AUS टीम को बड़ा झटका देकर मिले मौके का उठाया पूरा फायदा

    शमी या सिराज कौन बेहतर-

    एशिया कप में भी यह देखने को मिला था कि जब शमी खेलते थे तो सिराज को बिठाया जाता था और सिराज के एकादश में शामिल होने पर शमी को आराम मिला। सिर्फ नेपाल के विरुद्ध दोनों गेंदबाज साथ खेले क्योंकि उस मैच में बुमराह उपलब्ध नहीं थे।

    खबरें और भी

    शमी के आगे लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी-

    नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहे केएल राहुल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। शमी ने पहले ही ओवर में मिशेल मार्श को पवेलियन भेजकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबारा।

    जडेजा ने चटकाया वॉर्नर का विकेट-

    जडेजा ने वार्नर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद शमी ने स्मिथ को पवेलियन भेजा। इसके बाद कंगारू टीम की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई और शमी ने फिर लगातार विकेट झटके। शमी आस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कपिल देव (45) के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी के नाम इस टीम के विरुद्ध 37 विकेट हो गए हैं।

    ये भी पढ़ें:- बल्ले से Shubman Gill और गेंद से शमी ने दिखाया हिट शो, 27 साल बाद मोहाली में Team India ने AUS के छुड़ाए छक्के