यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बल्ले से Shubman Gill और गेंद से शमी ने दिखाया हिट शो, 27 साल बाद मोहाली में Team India ने AUS के छुड़ाए छक्के
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतारा। गेदबाजी मे ...और पढ़ें

HighLights
- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराया।
- शमी वने ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट चटकाए।
- भारत ने सीरीज 1-0 से बनाई बढ़त।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India won Ist ODI with 5 wickets: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही खराब-
भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतारा। मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने कंगारू टीम की पारी का आगाज किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ओवर की चौथी गेंद पर मार्श शमी की गेंद पर गिल के हाथों कैच देकर अपना विकेट गंवा बैठे।
स्मिथ और वॉर्नर ने की बड़ी साझेदारी-
इसके बाद वॉर्नर और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन की बड़ी साझेदारी की, जिसे जडेजा ने तोड़ा। वॉर्नर टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद स्मिथ 41 रन बनाकर शमी का शिकार बने।वॉर्नर के बाद जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। लाबुशेन ने 39, ग्रीन ने 31, स्टोइनिस 29 और कमिंस ने 21 बनाए।
ये भी पढ़ें:- 6 साल बाद घरेलू जमीन पर Ashwin की ODI में वापसी, AUS टीम को बड़ा झटका देकर मिले मौके का उठाया पूरा फायदा
शमी ने लिए 5 विकेट-
बाकी बल्लेबाज 5 रन का आकंड़ा भी पार नहीं कर सके। इंग्लिस और स्टोइनिस ने छठे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। गेदबाजी में मोहम्मद शमी ने शानदार 5 विकेट लिए। अश्विन, जडेजा और बुमराह ने 1-1 विकेट चटकाया। आस्ट्रेलिया ने 10 विकेट गंवाकर जीत के लिए भारत के सामने 277 रन का लक्ष्य रखा।
खबरें और भी
भारत की रही शानदार शुरुआत-
जीत का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शानदार शुरुआत रही। शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ ने कमाल की पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 130 गेंदों में 142 रन जोड़े। पारी के 21 वें ओवर में जम्पा ने ऑस्ट्रलिया को गायकवाड़ के रूप में पहली सफलता दिलाई।
श्रेयस अय्यर रहे अनलकी-
श्रेयस अय्यर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे और 3 रन बनाकर ग्रीन ने उन्हें रन आउट किया।
शुभमन गिल भी 74 रन बनाकर जम्पा का शिकार बने। ईशान किशन को कप्तान कमिंस ने 18 रन पर इंग्लिश के हाथों कैच लेकर पवेलियन भेजा। केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत ने जीता मैच-
इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने वनडे में अर्धशतक जड़ा और एबट ने उन्हें अगली गेद पर आउट किया। केएल राहुल और स्काई ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन जोड़े। गेंदबाजी में जम्पा ने 2, कमिंस और एबट ने 1-1 विकेट लिया। केएल राहुल ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई।