विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20I में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज, युवराज सिंह भी हैं पीछे

Updated: Thu, 20 Aug 2026 11:38 PM (IST)

टी20 क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एक अनजान बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है। इस लिस्ट में भारत के युवराज सिंह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

युवराज सिंह

युवराज सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं। टी20 क्रिकेट में भारत पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पहली बार एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया था।

युवराज का टी20 मैच के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड 17 सालों तक कायम रहा। हालांकि, 2024 में एक अनजान बल्लेबाज ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यही नहीं युवराज के बाद कई बैटर्स ने टी20 मैच के एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया। हालांकि, हम यहां पर बात कर रहे हैं, एक अनजान खिलाड़ी के बारे में, जिसके नाम टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

डारियस विसर के नाम रिकॉर्ड दर्ज

दरअसल, आज से दो साल पहले यानी 2024 में ईस्ट-एशिया पैसिफिक रीजन का टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर खेला जा रहा था। टूर्नामेंट में समोआ और वानुअतु नाम के देश आमने-सामने थे। ये मुकाबला समोआ में खेला जा रहा था। मैच के दौरान समोआ के बल्लेबाज डारियस विसर ने कमाल कर दिया था। उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के ठोक डाले थे। विसर ने उस ओवर में कुल 39 रन बनाए, जिसमें 3 नो-बॉल भी शामिल थी।

इस तरह विसर टी20 क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने भारत के युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2007 में 36 रन बनाए थे। लिस्ट में युवराज अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं क्योंकि इसी साल चीन के खिलाफ खेलते हुए नेपाल के कुशल भ्रुतेल ने एक ओवर में 37 रन बनाए थे। उन्होंने भी एक ओवर में 6 छ्क्के लगाने का कारनामा किया था।

टी20 मैच के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

  • डारियस विसर (समोआ) - 39
  • कुशल भ्रुतेल (नेपाल) - 37
  • युवराज सिंह (भारत) - 36
  • कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - 36
  • दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) - 36
  • निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 36
  • मनन बशीर (बुल्गारिया) - 36

यह भी पढ़ें- प्लास्टर और टूटे अंगूठे के बाद भी एक रात के लिए बना भारतीय कप्तान, वर्ल्ड कप विनर की अनोखी कहानी

यह भी पढ़ें- बिहार BCA चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में फिर होगा पूरा चुनाव