Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs IND: इनफॉर्म रोहित शर्मा आज बनाएंगे 1-2 नहीं इतने कीर्तिमान, निशाने पर विराट कोहली और सुरेश रैना का विश्‍व रिकॉर्ड भी

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 05:20 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह टक्‍कर बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान ...और पढ़ें

    आज साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की खैर नहीं। इमेज- बीसीसीआई
    आज साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की खैर नहीं। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में आग उगल रहा रोहित शर्मा का बल्‍ला
    2. अब तक 3 अर्धशतक लगा चुके हैं भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा
    3. 2007 से टी20 वर्ल्‍ड कप खेल रहे हैं रोहित शर्मा

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। थोड़ी देर में बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम आमने-सामने होगी। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में दोनों ही कप्‍तानों की कोशिश इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखने पर होगी। टूर्नामेंट में अब तक अच्‍छे नजर आ रहे भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा आज कई कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। इतना ही नहीं हिटमैन के निशाने पर विराट कोहली और सुरेश रैना का विश्‍व रिकॉर्ड भी है।

    रोहित रच सकते हैं इतिहास

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रोहित शर्मा का बल्‍ला जमकर चल रहा है। वह अब तक 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। रोहित ने 7 मुकाबलों में अब तक 41.33 की औसत से 248 रन बनाए हैं। रोहित जिस फॉर्म में हैं वह आज विराट कोहली का विश्‍व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट कोहली अभी टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। रोहित शर्मा को अगर उन्‍हें पीछे छोड़ना है तो 6 रन बनाने होंगे। टूर्नामेंट में विराट कोहली अब तक फीके रहे हैं। ऐसे में अगर आज हिटमैन विराट से 6 रन ज्‍यादा बनाते हैं तो टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: SA vs IND T20 WC LIVE Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फ्री में कैसे देखें फाइनल मैच? जानें बारबाडोस में होने वाली भिड़ंत की पूरी डिटेल्‍स

    टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन

    विराट कोहली: 1216 रन

    रोहित शर्मा: 1211 रन

    महेला जयवर्धने: 1016 रन

    जोस बटलर: 1013 रन

    डेविड वॉर्नर: 984 रन

    निशाने पर सुरेश रैना का रिकॉर्ड

    सुपर-8 के आखिरी मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा शतक से चूक गए थे। उन्‍होंने 41 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली थी। इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय कप्‍तान ने 39 गेंदों पर 57 रन जड़े थे। भारतीय कप्‍तान जिस फॉर्म में हैं वह आसानी से फाइनल में शतक लगा सकते हैं। ऐसे में वह सुरेश रैना के बाद टी20 वर्ल्‍ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज बन सकते हैं।

    विराट कोहली को पछाड़ सकते

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रोहित शर्मा अब तक 248 रन बना चुके हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप के एक संस्‍करण में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे। ऐसे में अगर आज रोहित शर्मा 72 रन बनाते है तो विराट कोहली का यह रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ को फेयरवेल गिफ्ट देना चाहेगी भारतीय टीम, हेड कोच के एग्जाम में 1st डिविजन से हुए पास, यहां देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड