टी20 में मुंबई इंडियंस की बादशाहत, चेन्नई-बेंगलुरु को पछाड़कर रचा कीर्तिमान; रोहित का सबसे बड़ा योगदान
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर उनकी प्लेऑफ की राह कठिन कर दी। ...और पढ़ें
-1777805800622_m.webp)
रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमए चिदम्बरम स्टेडियम में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर उनकी प्लेऑफ की राह कठिन कर दी। हार के बाद मुंबई इंडियंस ने लीग क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
मुंबई अब टी20 क्रिकेट में 50,000 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुंबई को 114 रनों की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने अपनी पारी के 15वें ओवर में ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया।
50 हजार रन पूरे
अपने 308वें टी20 मैच में मुंबई 50,000 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई इंडियंस ने 286 आईपीएल मैच और 22 चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 मैच खेले। इस दौरान मुंबई ने आईपीएल के 5 खिताब भी जीते। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 6286 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव (3,933 रन) दूसरे और कीरोन पोलार्ड (3,915 रन) तीसरे नंबर पर हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा रन(2 मई, 2026 तक)
- मुंबई इंडियंस - 50,003 रन (308 मैच)
- समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब - 48,244 रन (303 मैच)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 47,304 रन (295 मैच)
- चेन्नई सुपर किंग्स - 46,438 रन (286 मैच)
- भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम - 45,241 रन (281 मैच)
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस 159/7 पर सिमट गई। नमन धीर ने 57 रन की पारी खेली। अंशुल कंबोज (3/32) ने सीएसके की गेंदबाजी की अगुवाई की। वहीं नूर अहमद और जेमी ओवरटन ने मिडिल ओवर्स में लगातार दबाव बनाए रखा। जवाब में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद 67 रनों और कार्तिक शर्मा के 54* रनों की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई ने 160 रन के टारगेट को 19वें ओवर में ही चेज कर लिया।
खबरें और भी
Defeat at Chepauk. pic.twitter.com/3sMVZax3yx
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 2, 2026
यह भी पढ़ें- CSK vs MI: चेन्नई के खिलाफ हार के बाद पूरी तरह से टूटे हार्दिक पांड्या, बोले - 'ये सीजन हमारा नहीं'
यह भी पढ़ें- IPL 2026: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर! करोड़ों फैंस का टूटा दिल