Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर! करोड़ों फैंस का टूटा दिल

    Updated: Sun, 03 May 2026 12:01 AM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में शनिवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर करोड़ों फैंस का दिला तोड़ दिया। ...और पढ़ें

    मुंबई इंडियंस को मिली हार।

    मुंबई इंडियंस को मिली हार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में शनिवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर करोड़ों फैंस का दिला तोड़ दिया। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब प्‍लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। कोई चमत्‍कार ही उन्‍हें अंतिम-4 में पहुंचा सकता है।

    2 मैच ही जीते हैं

    हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली टीम ने मौजूदा सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं और 2 में जीत दर्ज की है। 7 में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। उनके 4 अंक और नेट रन रेट -0.803 है। MI प्‍वाइंट्स टेबल में अभी 9वें पायदान पर है। उनसे नीचे सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स है।

    फिलहाल, पंजाब किंग्स आठ मैचों में 13 अंकों के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। उनके ठीक पीछे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद हैं। इन तीनों टीमों के 12-12 अंक हैं। ऐसे में ये टीम आसानी से 16 या उससे ज्‍यादा अंक अर्जित कर सकती हैं।

     

     

     

    मुंबई को खेलने हैं 5 मैच

    मुंबई को 19वें सीजन में ग्रुप स्‍टेज में अब सिर्फ 5 मैच खेलने हैं। अगर मुंबई अपने बचे हुए सभी मैच भी जीत जाती है तो उनके अधिकतम 14 अंक होंगे। प्‍लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह नंबर कम हैं। आमतौर पर प्‍लेऑफ में 16 या उससे ज्‍यादा अंक वाली टीम जगह बनाती हैं। आईपीएल में कम ही बार ऐसा देखने को मिला है जब कोई टीम 14 अंकों के साथ प्‍लेऑफ में पहुंची हो। यह तब होता था जब लीग में 8 टीमें थीं। 10 टीमों के साथ इसकी संभावना काफी कम है।

    खबरें और भी

    मुंबई इंडियंस के बचे हुए मैच

    • मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 4 मई
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस - 10 मई
    • पंजाब किंग्‍स बनाम मुंबई इंडियंस - 14 मई
    • कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - 20 मई
    • मुंबई इंडियंस बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स - 24 मई

    यह भी पढ़ें- CSK vs MI: चेपॉक में ऋतु का 'राज', कार्तिक शर्मा का मिला साथ; चेन्‍नई ने मुंबई को हराकर प्‍लेऑफ की रेस से किया बाहर

    यह भी पढ़ें- Raghu Sharma तो निकले बड़े 'कंजूस', 33 साल में किया IPL डेब्‍यू, पहले मैच में बल्‍लेबाजों को किया परेशान