Raghu Sharma तो निकले बड़े 'कंजूस', 33 साल में किया IPL डेब्यू, पहले मैच में बल्लेबाजों को किया परेशान
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में शनिवार को मुंबई इंडियंस की ओर से लेग स्पिनर रघु शर्मा ने आईपीएल डेब्यू किया। ...और पढ़ें

लेग स्पिनर रघु शर्मा
HighLights
रघु शर्मा ने 4 ओवर गेंदबाजी की
6 की इकोनॉमी से दिए 24 रन
रघु को कोई विकेट नहीं मिला सका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में शनिवार को मुंबई इंडियंस की ओर से लेग स्पिनर रघु शर्मा ने आईपीएल डेब्यू किया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 साल के रघु पर भरोसा जताया। रघु ने अपने पहले मैच में कंजूसी से गेंदबाजी कर अपने आप को साबित कर दिया। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
24 रन ही दिए
रघु ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 6 की इकोनॉमी से 24 रन दिए। चेन्नई के बल्लेबाज उनके खिलाफ संघर्ष करते नजर आए और बड़े शॉट नहीं लगा पाए। रघु ने अपने पहले ओवर में 7, दूसरे ओवर में 5, तीसरे ओवर में 5 और चौथे ओवर में 7 रन दिए। इस दौरान उन्हें सिर्फ 1 चौका ही खाना पड़ा।
पंजाब के हैं रघु
पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जालंधर के रघु की गेंदबाजी में वैरायटी है। MI ने रघु को पिछले सीजन में चोटिल विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। आईपीएल 2025 में उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
रघु के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट का लंबा अनुभव है। उन्होंने 12 प्रथम श्रेणी मैच की 20 पारियों में 57 विकेट चटकाए हैं। 11/108 एक मैच में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा रघु ने 116 रन भी बनाए हैं। 12 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 18 सफलताएं प्राप्त की हैं। 4 टी20 मुकाबलों में इस गेंदबाज ने इतने ही शिकार किए हैं।
खबरें और भी
हार्दिक ने सौंपी डेब्यू कैप
कप्तान हार्दिक पांड्या ने रघु को डेब्यू कैप सौंपी। टॉस के दौरान उन्होंने बताया, लेग स्पिनर रघु शर्मा डेब्यू कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में कुछ चेंज किए हैं। पंजाब के ही एक और खिलाड़ी कृष भगत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार को बाहर बैठाया गया है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार।
यह भी पढ़ें- CSK vs MI: डेब्यू मैच में चमके रामकृष्ण घोष, CSK के ऑलराउंडर ने चटकाया भारतीय कप्तान का विकेट
यह भी पढ़ें- CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेंगे MS Dhoni? कोच माइकल हसी ने वापसी पर दिया सही अपडेट