CSK vs MI: डेब्यू मैच में चमके रामकृष्ण घोष, CSK के ऑलराउंडर ने चटकाया भारतीय कप्तान का विकेट
महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया। ...और पढ़ें

रामकृष्ण घोष

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया। चेपॉक में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें मौका मिला। 28 साल के घोष को आईपीएल 2025 से पहले हुए ऑक्शन में चेन्नई ने खरीदा था और 2026 सीजन के लिए भी उन्हें टीम में बरकरार रखा।
आईपीएल का पहला विकेट लिया
घोष ने डेब्यू मैच मे कमाल की गेंदबाजी की और भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट चटकाया। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर घोष ने सूर्या को डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच आउट कराया। शॉर्ट लेंथ की गेंद पर सूर्यकुमार ने उछाल का फायदा उठाकर पॉइंट के ऊपर से खेलने की पूरी कोशिश की।
गेंद सीधी स्वीपर कवर की तरफ चली गई। ब्रेविस ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। घोष ने विल जैक्स का कैच भी लपका। रामकृष्ण ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 8 की इकोनॉमी से 24 रन देकर 1 शिकार किया।
7 विकेट लिए थे
पिछले साल जयपुर में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ हुए मैच में घोष विजय हजारे ट्रॉफी में 7 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 12वें खिलाड़ी बने। दाएं हाथ के गेंदबाज ने 9.4 ओवर में 42 रन देकर 7 विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन के चलते महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को मैच की पहली पारी में 271 रनों पर ऑल आउट कर दिया। टूर्नामेंट में बाद में घोष ने मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों में 64 रन बनाकर अपनी बड़ी हिटिंग क्षमता का प्रदर्शन किया।
खबरें और भी
फर्स्ट क्लास में प्रदर्शन
- रामकृष्ण घोष ने 13 प्रथम श्रेणी मैच की 23 पारियों में 28 विकेट चटकाए हैं।
- वहीं 15 पारियों में उन्होंने 455 रन भी बनाए हैं।
- इस फॉर्मेट में उनके नाम 2 अर्धशतक हैं।
- उनका बेस्ट स्कोर 99 रन है।
- 11 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 21 विकेट और 246 रन हैं।
- वहीं 9 टी20 मैच में रामकृष्ण घोष ने 45 रन बनाने के साथ ही 2 सफलताएं भी प्राप्त की हैं।
यह भी पढ़ें- CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेंगे MS Dhoni? कोच माइकल हसी ने वापसी पर दिया सही अपडेट