CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेंगे MS Dhoni? कोच माइकल हसी ने वापसी पर दिया सही अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2026 में अब तक एमएस धोनी के बिना ही मैदान में उतरी है। ...और पढ़ें
-1777654620580_m.webp)
अभ्यास करते धोनी।
HighLights
इस सीजन कोई मैच नहीं खेले धोनी
पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं माही
फैंस को थाला की वापसी का इंतजार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2026 में अब तक एमएस धोनी के बिना ही मैदान में उतरी है। पहले तो यह उम्मीद थी कि वह कुछ हफ्तों के लिए ही बाहर रहेंगे, लेकिन उनकी वापसी में अधिक समय लग गया है। वह अब तक 8 मैच नहीं खेल पाए हैं। शनिवार को चेन्नई का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच से पहले धोनी की वापसी पर बड़ा अपडेट आया है।
कोच ने दिया अपडेट
सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि धोनी अभी खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें ठीक होने में समय लग रहा है। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इससे पहले इस स्थिति के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि वार्म-अप सेशन के दौरान धोनी की पिंडली में फिर से चोट लग गई, जिससे उन्हें थोड़ा झटका लगा है। इससे उनकी रिकवरी धीमी हो गई है और उनकी वापसी की कोई तारीख अभी तय नहीं है।
पता नहीं कब खेल पाएंगे
हसी ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "MS Dhoni की हालत बहुत अच्छी है। उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द वापसी करेंगे। मुझे पक्का नहीं पता कि वो कल खेल पाएंगे या अगले मैच में, लेकिन उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है। एक बार जब उन्हें अपनी पिंडली में मजबूती महसूस होगी, तो मुझे यकीन है कि वो खेलने के लिए तैयार होने का संकेत दे देंगे। फिलहाल हम उन्हीं के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि पूरा चेन्नई इंतजार कर रहा है।"
आईपीएल 2026 में सीएसके का प्रदर्शन
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा सीजन के आठ मैचों में सिर्फ तीन जीत सकी है। 6 अंकों के साथ चेन्नई अंक तालिका में छठे स्थान पर है। इस टूर्नामेंट में एमआई और सीएसके दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले पिछले मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने चेन्नई को 103 रनों से हराया था।