Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एमएस धोनी फिट, लेकिन नहीं करना चाहते वापसी', सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 05:28 PM (IST)

    एमएस धोनी ने अभी तक आईपीएल-2026 का एक भी मैच नहीं खेला है। फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह क्यों नहीं खेल रहे हैं। ...और पढ़ें

    एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का  हिस्सा हैं

    एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा नाम है। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत है। आईपीएल में ये साफ देखने को मिलता है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिताब जीते हैं। हालांकि, इस सीजन धोनी ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है क्योंकि वो चोटिल हैं। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया कि धोनी फिट हो गए हैं, लेकिन वापसी नहीं कर रहे हैं।

    आईपीएल-2026 की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही चेन्नई ने एक बयान जारी कर बताया था कि धोनी को पिंडली में चोट है जिसके कारण वह शुरुआती दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। हालांकि, अब इससे ज्यादा समय हो गया लेकिन धोनी की वापसी नहीं हुई है।

    इस कारण नहीं कर रहे वापसी

    चेन्नई की टीम रविवार को अपने घर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में भी धोनी नहीं उतरे हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि धोनी की चोट पूरी तरह से ठीक हो गई है। उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है, लेकिन वह टीम संयोजन को नहीं बिगाड़ना चाहते जो युवाओं से भरा है। धोनी की वापसी का फैसला पूरी तरह से उन्हीं के ऊपर है।

    चेन्नई का मध्यक्रम इस सीजन संघर्ष कर रहा है और टीम को वो सफलता नहीं मिल रही है जिसकी उसे जरूरत है। आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन के अलावा टीम के किसी और बल्लेबाज ने प्रभावित नहीं किया है। आयुष चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

    खबरें और भी

    कोच ने दी थी जानकारी

    वहीं चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने गुरुवार को कहा था कि धोनी जब भी पिंडली की चोट से वापसी करेंगे तो वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे और सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब की लगातार जीत के बावजूद खुश नहीं हैं रिकी पोंटिंग, खिलाड़ियों को जमकर लगाई फटकार

    यह भी पढ़ें- RR vs SRH: 'मुझे तेरे राज पता हैं', ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को धमकाया! मैच के बाद किया खुलासा