Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब की लगातार जीत के बावजूद खुश नहीं हैं रिकी पोंटिंग, खिलाड़ियों को जमकर लगाई फटकार

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 04:28 PM (IST)

    पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 अब तक अजेय रही है। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। हालांकि, इसके ...और पढ़ें

    रिकी पोंटिंग

    रिकी पोंटिंग

    HighLights

    1. पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ रिकॉर्ड चेज किया

    2. श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी

    3. रिकी पोंटिंग टीम से खुश नहीं हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज किया। पंजाब अब तक आईपीएल में 2026 में अपराजित रही है लेकिन हेड कोच रिकी पोंटिंग जीत के बावजूद खुश नहीं हैं। शनिवार को दिल्ली और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में डीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे और पीबीकेएस ने इसे 7 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था।

    मैच में जीत के बाद पोटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि अय्यर के मैदान पर जाने से पहले उन्होंने सलाह दी थी कि अगर ने अंत तक टिके रहे, तो पंजाब मुकाबला जीत लेगी। अय्यर ने किया भी ऐसा ही, उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ पंजाब ने रिकॉर्ड रन चेज किया। हालांकि, इसके बाद भी पोंटिंग खुश नहीं हैं।

    रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर की तारीफ की

    श्रेयस की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "वे एक बेहतरीन इंसान हैं। इसी वजह से मैंने नीलामी में उन्हें टीम में शामिल करने की कोशिश की थी। मुझे पता था कि वे शानदार कप्तान साबित होंगे और टीम को बनाने में मदद करेंगे। मुझे पता था कि वे अगर अंत तक क्रीज पर टिके रहे, तो हम मैच में जीत हासिल कर लेंगे। मैं मैदान के पास गया और उनसे कहा कि अगर तुम अंत तक खेलोगे, तो हम मैच जीत जाएंगे। उन्होंने ऐसा ही करके दिखाया।"

    पोंटिंग ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "प्रभसिमरन और प्रियांश की जोड़ी वाकई कमाल की है। वे एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। वे मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाते हैं। मैं उनके लिए एक शिक्षक जैसा हूं और अच्छी बात ये है कि वे दोनों मेरी सुनते हैं। अपने काम को भी बखूबी अंजाम दे रहे हैं।"

    खबरें और भी

    पोंटिंग ने जताई चिंता

    पंजाब के हेड कोच ने आगे कहा, "सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाना बहुत ही अच्छा है। हालांकि, ऐसा रिकॉर्ड रन चेज करने के लिए गेंदबाजी में हमें बहुत सारे रन लुटाने पड़ते हैं। इस वजह से हमें फील्डिंग और बॉलिंग में सुधार करने की जरूरत है।"

    यह भी पढ़ें- 'वह गली क्रिकेट की तरह खेलते हैं', वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ये क्‍या कह दिया?

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: PBKS की ऐतिहासिक जीत के बाद झूम उठीं प्रीति जिंटा, प्रियांश को मारा 'पंच'; रवि शास्त्री का रिएक्शन VIRAL