Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni की चोट ने बढ़ाई चेन्नई की टेंशन, कोच फ्लेमिंग ने बताया क्यों नहीं हो पा रही है वापसी?

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 10:11 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में चोट के कारण अभी तक नहीं खेल पाए हैं। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि अभ्यास के दौरान दोबा ...और पढ़ें

    एमएस धोनी

    एमएस धोनी

    HighLights

    1. एमएस धोनी आईपीएल 2026 में चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे

    2. कोच फ्लेमिंग ने बताया अभ्यास के दौरान दोबारा चोट लगी

    3. चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक, धोनी की वापसी का इंतजार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। धोनी सीजन की शुरुआत से पहले पिंडली में चोट की समस्या से जूझ रहे थे। ऐसे में वे नहीं खेल सके। रविवार को चेपॉक में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेला गया। इस मैच में फैंस को उम्मीद थी कि धोनी वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    धोनी के न खेलने को लेकर हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ताजा अपडेट दिया है। फ्लेमिंग का कहना है कि धोनी को अभ्यास करते हुए दोबारा से चोट लगी। इस वजह से वापसी नहीं कर सके। सीएसके का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। टीम को सीजन की 5वीं हार झेलनी पड़ी। ऐसे में धोनी की वापसी का सभी को इंतजार है। उनकी वापसी से चेन्नई को उम्मीद होगी कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की चोट पर दिया अपडेट

    धोनी की अनुपस्थिति की वजह से चेन्नई आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही है। ऐसे में गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से मिली हार के बाद बात करते हुए प्लेमिंग ने कहा, "धोनी वापसी के लिए काफी उत्सुक हैं। पिंडली की चोट बहुत ही मुश्किल होती है। अगर वे दौड़ते हुए फिर से चोटिल हो गए, तो उन्हें मैदान से बाहर जाना पडे़गा। इस वजह से हमने शुरुआत से उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश नहीं की। मुझे जहां तक पता है, वॉर्मअप मैच में उन्हें फिर से चोट लगी है। दोबारा चोट लगने की वजह से ही हमने, जो उम्मीद की थी, उससे अधिक समय लग रहा है।"

    फ्लेमिंग ने आगे कहा, "वे फिजियोथेरेपिस्ट के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर रहे हैं। हम बस उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। मैं बस यही कहूंगा कि उनकी चोट में सुधार हो रहा है और अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"

    खबरें और भी

    चेन्नई का निराशाजनक प्रदर्शन

    चेन्नई को गुजरात के खिलाफ सीजन की 5वीं हार मिली। इस मैच से पहले सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि, अपने घर पर उन्हें गुजरात के खिलाफ हार मिली। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और उन्हें 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है।

    यह भी पढ़ें- Obstructing The Field हुए अंगकृष रघुवंशी, क्रिकेट में 11 तरीकों से आउट हो सकता है बल्‍लेबाज

    यह भी पढ़ें- IPL में अभी तक कितने बल्लेबाज हुए Obstructing the Field आउट, देखिए पूरी लिस्ट