Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Obstructing The Field हुए अंगकृष रघुवंशी, क्रिकेट में 11 तरीकों से आउट हो सकता है बल्‍लेबाज

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 09:03 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्‍लेबाज अंगकृष रघुवंशी फील्‍ड में बाधा डालने के कारण आउट हुए। ...और पढ़ें

    अंगकृष रघुवंशी

    अंगकृष रघुवंशी

    HighLights

    1. अंगकृष रघुवंशी ने बनाए 9 रन

    2. आउट होने के बाद भड़के रघुवंशी

    3. कोच ने चौथे अंपायर से की बात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्‍लेबाज अंगकृष रघुवंशी फील्‍ड में बाधा (Obstructing The Field) डालने के कारण आउट हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव की लेंथ डिलीवरी पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ शॉट खेला और 1 रन चुराने के लिए भागे। कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस भेजा।

    रघुवंशी गेंद को देखते हुए मुड़े और उन्‍होंने रन आउट से बचने के लिए डाइव लगाई। मोहम्‍मद शमी ने थ्रो किया और गेंद रघुवंशी से जा टकराई। ऐसे में लखनऊ के प्‍लेयर्स ने फील्डिंग में बाधा डालने के लिए अपील कर दी। ऑन-फील्ड अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद ली। तीसरे अंपायर का मानना था कि बल्लेबाज ने अपनी दिशा बदली, ऐसे में रघुवंशी को बाहर जाना पड़ा। अब सवाल उठता है कि क्रिकेट में आखिरी कितने तरीके से कोई बल्‍लेबाज आउट हो सकता है?

    ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड

    अगर कोई बैटर जानबूझकर फील्डिंग में बाधा पहुंचाता है तो उसे आउट दिया जाता है। इसमें फील्डर द्वारा फेंकी गई गेंद को रोकना भी शामिल है। रन आउट के दौरान अक्‍सर ऐसा देखने को मिलता है।

     

     

     

    टाइम आउट

    एक बैटर के आउट होने के बाद अगर अगला बैटर टेस्ट और वनडे मैचों में 3 मिनट में और टी20 में 2 मिनट में मैदान पर नहीं आता है तो उसे आउट करार दिया जाता है।

    मांकड़िग आउट

    अगर बॉलर को लगता है कि उसके गेंद फेंकने से पहले ही बल्लेबाज नॉन-स्ट्राइकर एंड से बाहर निकल रहा है तो वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आउट किया जा सकता है। इस दौरान विकेट तो गिरता है पर बॉल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होती।

    खबरें और भी

    रिटायर आउट

    जब कोई बल्लेबाज बीमारी या चोट के अलावा अन्य कारणों से अंपायर की अनुमति के बिना मैदान छोड़ देता है तो इसे रिटायर आउट कहते। इसमें प्‍लेयर फिर से बल्‍लेबाजी करने नहीं आ सकता। वहीं रिटायर हर्ट में बल्‍लेबाज मैदान पर उतर सकता है।

    बोल्ड

    जब गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद विकेट पर लगती है तो इसे बोल्ड कहा जाता। गेंद बैट, पैड या शरीर से टकराकर भी विकेटों को लगती है तो उसे आउट माना जाता है।

    कैच आउट

    जब बल्‍लेबाज हवाई फायर करता है और इस गेंद को जमीन पर गिरने से पहले कोई फील्‍डर-विकेटकीपर लपक ले तो यह कैच आउट होता है।

    LBW

    अगर गेंद बल्ले से टकराने से पहले बल्लेबाज के शरीर से ऐसे टकराती है कि अगर बैटर वहां नहीं होता तो गेंद विकेट को लगती, तो बल्लेबाज को LBW आउट करार दिया जाता है।

    स्टंपिंग

    अगर बल्‍लेबाज क्रीज से बाहर हो और विकेटकीपर गेंद से स्‍टम्‍प्‍स को गिरा देता है तो यह स्टंपिंग आउट होगा।

    रन आउट

    रन लेने के दौरान अगर बल्‍लेबाज के क्रीज पर पहुंचने से पहले फील्‍डर स्‍टम्‍प्‍स गिरा देता है तो यह रन आउट कहलाएगा।

    गेंद को दो बार मारना

    अगर कोई बल्लेबाज अपने विकेट को बचाने के लिया या विपक्षी टीम की सहमति के बिना गेंद को दो बार हिट करता है तो उसे आउट करार दिया जाता है।

    हिट विकेट

    जब बल्लेबाज शॉट लगाते समय अपने बल्ले से विकेट को हिट करे तो उसे आउट माना जाता है।

    ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के कारण आउट हुए बल्‍लेबाज

    • युसूफ पठान: बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013
    • अमित मिश्रा: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2019
    • रवींद्र जडेजा: बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2024
    • अंगकृष रघुवंशी: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2026

    यह भी पढ़ें- IPL में अभी तक कितने बल्लेबाज हुए Obstructing the Field आउट, देखिए पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें- LSG vs KKR: Obstructing the Field आउट हुए अंगकृष रघुवंशी, कोलकाता ने काटा बवाल; बीच मैच में मची अफरा-तफरी